इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) टी20आई सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 सितंबर को ट्रेंट ब्रिज के मैदान में भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है। ऐसे में जो टीम इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल होगी वो टीम 2-1 से शृंखला जीत जाएगी।
आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, आखरिकार इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में कुल कितने रन बन सकते हैं? मुकाबले के समय बारिश का हाल कैसे रहेगा और पिच के आकड़े क्या बयान कर रहे हैं।
England vs South Africa पिच रिपोर्ट

जैसा की आपको पता है कि, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) टी20आई सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज के मैदान में 14 सितंबर को खेला जाएगा। ट्रेंट ब्रिज का मैदान अपनी असामान्य उछाल और तेज गति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मैदान में पहली पारी में बल्लेबाजी करना दूसरी पारी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अगर मैदान के इतिहास की बात करें तो इस मैदान में अभी तक कुल 16 मैच खेले गए हैं और इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 10 मर्तबा टीमों ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 बार टीमों को जीत मिली है। मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 143 रन है।
क्रमांक | विवरण | आँकड़े |
---|---|---|
1 | कुल मैच | 16 |
2 | पहले बल्लेबाजी कर जीत | 10 |
3 | पहले गेंदबाजी कर जीत | 6 |
4 | पहली पारी का औसत स्कोर | 167 |
5 | दूसरी पारी का औसत स्कोर | 143 |
6 | सबसे बड़ा स्कोर | 232/6 (20 ओवर) – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड |
7 | सबसे छोटा स्कोर | 110/10 (17 ओवर) – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका |
8 | सबसे बड़ी रन चेज | 179/4 (17.2 ओवर) – न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड |
9 | सबसे कम स्कोर डिफेंड किया | 130/5 (20 ओवर) – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत |
England vs South Africa वेदर रिपोर्ट
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) टी20आई सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज के मैदान में शाम 7 बजे से 14 सितंबर को खेला जाएगा। अगर मुकाबले के समय मौसम के हाल की बात करें तो मैच के दौरान बारिश होने की प्रबल संभावना है। वेदर रिपोर्ट की मानें तो मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना 75 प्रतिशत है। वहीं हवाओं की रफ्तार करीब 24 किमी/घंटे की रहेगी और हवा में नमी की मात्रा करीब 81 प्रतिशत रहेगी।
- बारिश की संभावना – 75 प्रतिशत
- हवाओं की रफ्तार – 24 किमी/घंटे
- हवा में नमी की मात्रा – 81 प्रतिशत
England vs South Africa हेड टू हेड
अगर बात करें इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) टी20आई मुकाबलों के इतिहास की तो दोनों ही टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है। दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतिजा रहा है।
- कुल मैच – 27
- साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम – 14
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम – 12
- बेनतिजा – 1
England vs South Africa टी20आई सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद
England vs South Africa टी20आई सीरीज के साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लिजाद विलियम्स, ब्योर्न फोर्टुइन, सेनुरन मुथुसामी, नंद्रे बर्गर
England vs South Africa, 3rd T20I के लिए दोनों ही देशों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड – फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।
साउथ अफ्रीका – एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, कागिसो रबाडा, ब्योर्न फोर्टुइन, नंद्रे बर्गर और लिजाद विलियम्स।
England vs South Africa स्कोर प्रिडीक्शन (पहले बल्लेबाजी करते हुए)
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम – 175 से 180 रन
- साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम – 165 से 170 रन
England vs South Africa मैच प्रिडीक्शन
अगर बात करें इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (England vs South Africa) सीरीज के तीसरे मुकाबले की तो इस मुकाबले इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन है। इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है और टीम के कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। कहा जा रहा है कि, इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम आसानी के साथ जीत हासिल कर लेगी।