IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और इस टूर्नामेंट के लिए सभी समर्थक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही मैनेजमेंट के द्वारा अब खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया जा रहा है। IPL 2025 में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल सबसे युवा तो वहीं कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं।

लेकिन IPL 2025 के शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है और मैनेजमेंट ने 40 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्सुक हो गए हैं कि, आखिरकार ये बूढ़ा खिलाड़ी कौन है? और इसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?

IPL 2025 में इस बूढ़े खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Faf du Plessis

 

IPL 2025 के शुरू होने में अब महज 5 दिन ही बचे हुए हैं और इसके पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में बड़ी हलचल हुई है। दरअसल बात यह है कि, दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट के द्वारा 40 वर्षीय खिलाड़ी फ़ाफ डु प्लेसिस को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी समर्थक इस खबर को सुनकर हैरान हो गए हैं कि, युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी में इन्होंने क्यों एक उम्रदराज खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPL 2025 में अक्षर पटेल करेंगे कप्तानी

IPL 2025 के शुरू होने के पहले दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट के द्वारा बाएं हाथ के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। इन्होंने इसके पहले कहीं भी कप्तानी नहीं की है और इसी वजह से दिल्ली के सभी समर्थक नए कप्तान की कप्तानी में टीम को खेलते हुए देखने के लिए बेहद ही उत्साहित हैं। इसके पहले तक दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे थे लेकिन इन्हें नीलामी के पहले रिलीज कर दिया गया था।

बेहद ही शानदार है फ़ाफ डु प्लेसिस का करियर

अगर बात करें दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी फ़ाफ डु प्लेसिस के क्रिकेट करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 145 मैचों की 138 पारियों में 35.99 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से 4571 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 37 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। आईपीएल में ये चेन्नई, बैंगलुरु और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें – RCB की टीम ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों विराट कोहली को नजरंदाज कर रजत पाटीदार को चुना गया कप्तान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...