Team India: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के खिलाफ हुए बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद टीम इंडिया (Team India) को टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर खेलना है. जिसके लिए सेलेक्शन कमेटी ने पहले से ही 15 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का चयन कर दिया है.
पुणे के मैदान पर होने वाले टेस्ट मैच से ठीक पहले रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम इंडिया (Team India) के 6 खिलाड़ी एक साथ चोटिल हो गए है. जिस कारण से रिपोर्ट्स आ रही है कि अब यह 6 खिलाड़ी शायद ही पुणे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे.
ये 6 भारतीय खिलाड़ी है अपनी- अपनी इंजरी से ग्रस्त

इशांत शर्मा
टीम इंडिया (Team India) के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 से अधिक मुकाबले खेलने वाले इशांत शर्मा की बात करें तो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलने के बाद से इशांत शर्मा चोटिल चल रहे है. जिस कारण से इशांत शर्मा (Ishant Sharma) मौजूदा समय में जारी रणजी ट्रॉफी के संस्करण में भी दिल्ली के लिए कोई मुकाबला नहीं खेल पा रहे है.
मुशीर खान
सरफ़राज़ खान के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन मुशीर खान का ईरानी कप (Irani Cup) में खेलने से पहले एक भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था. जिस कारण से मुशीर खान अब अगले 6 महीने में क्रिकेट फील्ड से दूर हो गए है.
मोहम्मद शमी
भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लेकर हाल ही में खबर आई है कि एंकल इंजरी से रिहैब करते हुए शमी एक बार और चोटिल हो गए है. जिस कारण से मोहम्मद शमी अब टीम इंडिया (Team India) के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में बचे हुए दोनों मुकाबले में भी भाग नहीं ले पाएंगे.
ऋषभ पंत
टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बेंगलुरु के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में टीम के लिए 99 रनों की यादगार पारी खेली लेकिन इस समय ऋषभ पंत भी अपनी नी इंजरी से ग्रस्त हो गए है. जिस कारण से अब ऋषभ पंत को लेकर रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम मैनेजमेंट उनकी जगह पर पुणे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला कर सकती है.
शुभमन गिल
टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी नेक की समस्या के चलते बेंगलुरु टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाए. जिस कारण से अब ऐसा मन जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी समस्या से रिकवर होने के लिए पुणे टेस्ट मैच से भी बाहर बिठाना का फैसला कर सकती है.
शिवम दुबे
टीम इंडिया (Team India) के लिए बीते कुछ समय वाइट बॉल फॉर्मेट में निरंतर खेलने वाले शिवम दुबे भी बांग्लादेश टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बैक इंजरी से ग्रस्त हो गए थे. जिस कारण से शिवम दुबे (Shivam Dube) भी अपनी रणजी टीम मुंबई के लिए कोई मुकाबला न खेलकर नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे है.