Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘हर बाप चाहता है…’ रिंकू सिंह के पिता के आखिरी शब्द वायरल, अपने बेटे से कह गए थे ये दिल छूने वाली बात

'Every father wants...' Rinku Singh's father's last words go viral; he said this heartwarming thing to his son.

Rinku Singh: भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में निधन हुआ और वो टीम को छोड़कर उनके अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी पहुंचे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिंकू के पिता ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन हर कोई भावुक हो गया है।

लिवर कैंसर की वजह से हुआ Rinku Singh के पिता का निधन

Rinku Singh's father died due to liver cancer.
Rinku Singh’s father died due to liver cancer.

बता दें कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचांद सिंह को फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था और इसकी वजह से शुक्रवार को उनका निधन हुआ। उनके पिता का निधन 60 साल की उम्र में हुआ। हालांकि उनके निधन से पहले रिंकू सिंह अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे।

रिंकू टी20 वर्ल्ड कप के बीच में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले हॉस्पिटल जाकर अपने पिता से मिले। इस दौरान उन्होंने करीब 6-7 घंटे अपने पिता के संग बिताए और इसी दौरान उनके पिता ने एक ऐसी बात कही, जो सभी के दिल को छू गई।

पिता ने कही यह बात

अस्पताल में जब रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता भर्ती थे तब इस दौरान उन्होंने रिंकू सिंह के सर पर हाथ रखते हुए कहा, “तुम एक दिन बुलंदियों को छूना, खुद को कभी अकेला मत समझना। तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले। तू मैच खेल, मैं हॉस्पिटल से दुआ करूंगा।”

यह भी पढ़ें: 6,6,4,4,4,4,4,4….. अपने विदाई मैच में चमकी स्टार्क की वाइफ, टीम इंडिया के खिलाफ 158 रन ठोक मचाया हड़कंप

रिंकू के पिता को करना पड़ा था काफी संघर्ष

मालूम हो कि रिंकू सिंह के पिता एक गैस एजेंसी में काम किया करते थे और वो अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने एवं पालन-पोषण के लिए घर-घर सिलेंडर भी पहुंचाते थे। हालांकि जब से रिंकू सिंह आईपीएल में बीके परिवार की किस्मत बदल गई। आईपीएल में एंट्री लेने के बाद अपने पहले कमाई से उन्होंने मां के गहने छुड़वाए और फिर घर बनवाया।

टी20 वर्ल्ड कप में हुए हैं फ्लॉप

लास्ट दो मैचों से रिंकू सिंह (Rinku Singh) को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन उससे पहले उन्हें जितने भी मौके मिले वो हर बार फ्लॉप हुए। USA के खिलाफ उन्होंने 6 रन वहीं नामीबिया के खिलाफ 1, पाकिस्तान के खिलाफ 11, नीदरलैंड से खिलाफ 6 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए।

हालांकि उनका ओवरआल टी20 इंटरनेशनल करियर काफी शानदार है और उम्मीद है कि जब उन्हें वापस से मौका मिलेगा तो फिर अपने बल्ले से तहलका मचाते हुए इतिहास रचेंगे। अब तक उन्होंने 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 33 पारियों में 665 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रनों का रहा है। उन्होंने 39.11 की औसत और 155.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं। रिंकू ने 55 चौक जबकि 38 छक्के जड़ रखे हैं।

FAQs

रिंकू सिंह की उम्र क्या है?
28 साल

यह भी पढ़ें: अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंद टीम इंडिया का समीकरण किया साफ़, अब इस देश से सेमीफाइनल खेलेगा भारत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!