Pakistan Cricket Team: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन करता नजर आया और इसके चलते सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बन सका। इसके चलते इसकी काफी जगहसाई भी हुई।
लेकिन हाल ही में इस टीम से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। खबर है कि इस टीम के खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका में एक लड़की के साथ गलत करने का प्रयास किया।
महिला होटल कर्मचारी के साथ किया दुर्व्यवहार
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के एक अनजान सदस्य पर श्रीलंका में टीम के रहने के दौरान एक महिला होटल स्टाफ के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 के पाकिस्तान के अंतिम मैच से ठीक पहले हुई थी और उस समय से पाकिस्तान क्रिकेट में इसकी चर्चा चल रही है।
गोल्डन क्रॉउन होटल में घटी पूरी घटना
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार यह घटना गोल्डन क्रॉउन होटल में घटी, जहां टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की टीम ठहरी हुई थी। सूत्रों ने टेलीकॉम स्पोर्ट्स को बताया कि श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच से पहले पाक टीम के खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया।
रिपोर्ट में आगे लिखा गया कि स्टाफ ने चिल्लाकर मदद के लिए पुकारा, जिसके बाद होटल के कर्मचारी उनकी मदद के लिए आए और मामले की सूचना टीम के मैनेजर नवीद चीमा को दी।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल के लिए 6 घंटे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, ये 11 खिलाड़ी करेंगे अंग्रेजों का सामना
टीम मैनेजर ने सुलझाया मामला
खबरों की मानें तो गोल्डन क्रॉउन होटल के वरिष्ठ अधिकारी खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के मैनेजर नवीद चीमा ने मामले को सुलझाया।
उन्होंने होटल प्रबंधन से माफी मांगी और महिला स्टाफ के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया, जिसके चलते मामला आंतरिक रूप से सुलझ गया। हालांकि मामला अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और अगर खिलाड़ी का नाम बाहर आता है, तो चीजें और बिगड़ सकती हैं।
Pakistan Cricket Team पर अक्सर लगते रहे हैं आरोप

एक और जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाड़ी महिला फैंस और एंकर से हाथ भी मिलाते नहीं नजर आते। वहीं कुछ अलग ही खेल खेलते दिखाई देते हैं। जानकारी के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर भी पाकिस्तान शाहीन टीम के बल्लेबाज हैदर अली पर बलात्कार के आरोप लगे थे, जिसके चलते मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
हालांकि बाद में कम सबूत होने के चलते उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके अलावा टीम के मालिशकर्ता पर भी मलेशिया दौरे के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने का जुर्माना लग जा चुका है।
FAQs
पाकिस्तान टीम के किस खिलाड़ी ने किया महिला के साथ दुर्व्यवहार?
यह भी पढ़ें: हिटमैन ने चुना पुल शॉट का किंग, पोंटिंग नहीं बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी का लिया नाम