Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

फाफ डू प्लेसी IPL 2025 से बाहर! नहीं खेलेंगे मैच, ये ऑस्ट्रेलियाई ओपनर करेगा रिप्लेस

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन फ्रेंचाइजी में कई बदलाव देखने को मिले हैं जिसमें कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है।

इस लिस्ट में पिछले साल तक आरसीबी के कप्तान रहे फाफ डू प्लेसिस का नाम शामिल है। फाफ डू प्लेसिस ने को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल तो जरूर किया है लेकिन उन्हें खेलने का मौका मिलना मुश्किल है। फ्रेंचाइजी उनकी जगह टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर खिलाड़ी को मौका दे सकती है।

फाफ डू प्लेसी को IPL में नहीं मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका

Faf du Plessis

बता दें फाफ डू प्लेसिस इस साल आरसीबी नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स से खेलते दिखाई देंगें। लेकिन उसमें उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

रिपोर्ट है कि फाफ को लीग में ओपनिंग का पहला विकल्प नहीं देखा जा रहा है। उनकी जगह इस खिलाड़ी को ओपनिंग के लिए प्लेइंग में मौका दिया जा सकता है। हालांकि फाफ डू प्लेसिल आरसीबी में सलामी बल्लेबाजी के तौर पर खेलते थे।

जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क को मिल सकता है मौका

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगा। बता दें ऑस्ट्रेलिया युवा बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 9 करोड़ में टीम में शामिल किया है।

उन्हें पिछले साल ही दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल में डेब्यू किया था। रिपोट्स है कि दिल्ली सलामी बल्लेबाजी के लिए फाफ डू प्लेसिस से पहले जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क को चुनेगी क्योंकि पिछले साल मैकगर्क ही फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करते थे।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क केएल राहुल,  समीर रिज़वी, टी. नटराजन, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दुशमंथा चमीरा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।

यह भी पढ़ें: भारत का चैंपियंस ट्रॉफी जीतना हुआ तय, जय शाह ने इस पनौती को ही फ़ाइनल मुकाबले से निकलवाया बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!