14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। फाइनल मुकाबले में अपनी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी के चलते उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था, जिसके बाद से ही उनकी हर जगह तारीफ हो रही थी।
इसी कड़ी में हाल ही में बिहार सरकार ने उन्हें सम्मानित किया। बिहार सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपये इनाम देते हुए सम्मानित किया और इसी के बाद अब उन्हें एक महंगी कर भी गिफ्ट मिली है।
कुछ ऐसा रहा था टूर्नामेंट में प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के बाद से ही लगातार अपने बल्ले से का कहर ढाते चले आ रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 7 मैच के 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.50 की स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक जबकि तीन अर्धशतक आए थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 41 चौके और 30 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। फाइनल मैच में उनके बल्ले से 175 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली थी।
बिहार सरकार ने किया सम्मानित
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल (Under-19 World Cup 2026 Final) और ओवर ऑल टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करने के चलते रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। नीतीश कुमार ने शॉल उड़ाकर वैभव का सम्मान किया और इसके बाद 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी। इसी कड़ी में अब उन्हें टाटा ने अपनी 10 लाख रुपये की कार गिफ्ट की है।
Tata has gifted a Tata Curvv to Vaibhav Suryavanshi for his performance in Under 19 world cup for Team India 👏 pic.twitter.com/e8BKxceiiM
— With Love Bihar (@WithLoveBihar) February 23, 2026
यह भी पढ़ें: भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल
टाटा ने गिफ्ट की महंगी कार
बता दें कि टाटा ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टाटा कर्व गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 9 से 11 लाख रुपये के बीच है। अलग-अलग वेरिएंट्स में इसकी कीमत अलग-अलग है। वैसे तो वैभव को कार मिल गई है मर वह लीगली इसे 4 साल बाद ही चला पाएंगे, क्योंकि अभी उनकी उम्र 14 साल है और 18 साल से पहले अगर वो चलाते हैं तो यह इलीगल माना जाएगा।
ओवरऑल वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े हैं कुछ ऐसे
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आठ फर्स्ट क्लास मैचों में 207 रन, 8 लिस्ट ए मैचों में 353 रन वहीं 18 टी20 मैचों में 701 रन बनाया है। उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 25 मैचों में चार शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1412 रन बनाए हैं। जबकि यूथ टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 6 मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 331 रन आए हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के चेस किंग हैं ये दो खिलाड़ी, लेकिन अब नहीं भारत के स्क्वाड का हिस्सा