Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

U19 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने खोला खजाना, टीम के लिए इतने करोड़ों की इनामी राशि की घोषित

Following the U19 World Cup victory, the BCCI opened its coffers and announced a multi-crore prize money for the team.

Team India U19 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड अंडर-19 टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया है।

भारत की इस शानदार जीत से सभी भारतीय काफी ज्यादा खुश हैं और बीसीसीआई ने भी खुशी के मारे इंडियन खिलाड़ियों को काफी बड़ी इनामी राशि देने का ऐलान किया है। तो आइए यह जान लेते हैं कैसा रहा था मैच और बीसीसीआई (BCCI) ने क्या ऐलान किया है।

टीम इंडिया ने 100 रनों से जीता U19 World Cup 2026

The Indian cricket team won their sixth Under-19 World Cup title by a massive margin of 100 runs.
The Indian cricket team won their sixth Under-19 World Cup title by a massive margin of 100 runs.

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) खिताब 100 रनों के बड़े अंतर से जीता। भारत ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए थे। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन 80 गेंद में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे भी 53 रनों की बेहतरीन पारी खेल दूसरे टॉप रन गेटर रहे। विरोधी टीम के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिला।

रन चेस करने उतरी इंग्लिश टीम ने सूझबूझ भरी शुरुआत की और अच्छा प्रदर्शन दिखाया। लेकिन यह टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान इसके लिए कैलेब फाल्कनर ने सबसे ज्यादा 115 रन की पारी खेली। वहीं बेन डॉकिन्स के बल्ले से 66 रन आए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे अंबरीश, जिन्होंने 3 सफलताएं अर्जित की। वहीं दीपेश देवेंद्र और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बयान जारी करते हुए कहा, ‘IND vs PAK मैच के बिके सभी टिकट….’

7.5 करोड़ रुपये देगी बीसीसीआई

टीम इंडिया के अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन (U19 World Cup 2026 Champion) बनने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने खुशी जाहिर करते हुए ऐलान किया कि बीसीसीआई इस टीम को 7.5 करोड़ रुपए कैश प्राइज देगी।

देवजीत सैकिया ने कहा, “पूरा देश और BCCI हमारी अंडर-19 टीम पर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (Team India U19 World Cup 2026) जीतने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। जिस तरह से हमारी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, और जिस तरह से वे पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे, हम सभी को उन पर गर्व है। BCCI टीम को ₹7.5 करोड़ का नकद इनाम देगा।”

FAQs

बीसीसीआई टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने पर कितने रुपये देगी?

7.5 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पहले ही ठान लिया था…’ फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!