Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने खोली युवराज सिंह के पिता की पोल, बोले ‘धोनी ने कभी युवी को ड्रॉप नहीं किया…’

Former Team India Selector Exposes Yuvraj Singh's Father: 'Dhoni Never Dropped Yuvi...'

Team India: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर तरह-तरह के सवाल खड़े करते कर रहे हैं। योगराज सिंह हमेशा कहते नजर आए हैं कि युवराज सिंह का करियर धोनी की वजह से जल्दी खत्म हुआ।

धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया, जिसकी वजह से वो इंडिया के लिए ज्यादा नहीं खेल सके। हालांकि अब पूर्व चयनकर्ता ने काफी बड़ा खुलासा किया है।

2017 में आखिरी बार खेलते दिखे थे Yuvraj Singh

Yuvraj Singh was last seen playing in 2017.
Yuvraj Singh was last seen playing in 2017.

साल 2000 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इंडियन जर्सी में लास्ट टाइम साल 2017 में खेलते नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें कभी भारतीय जर्सी में अपना दमखम दिखाने का चांस नहीं मिला।

लेकिन धोनी की कप्तानी में वो भारत की व्हाइट-बॉल टीम में का एक अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने एमएस धोनी के साथ मिलकर 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का ODI वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम में वो शामिल नहीं थे। चूंकि उस दौरान एक साल पहले ही उनके कैंसर का इलाज हुआ था। लेकिन अगले ही साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने वापसी की। मगर कुछ ख़ास इम्पैक्ट नहीं डाल पाए।

मगर इसके बावजूद युवराज 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2016 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे, जिसमें एमएस धोनी कप्तानी कर रहे थे। 2017 के बाद उन्हें आगे मौके नहीं मिले और उन्होंने अंतत: 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग करते पकड़ा गया वेस्टइंडीज खिलाड़ी, ICC ने बर्बाद किया पूरा क्रिकेट करियर

योगराज सिंह ने लगाए कई आरोप

इस दौरान युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस पर काफी एलिगेशंस लगाए। वो कई मीडिया चैनल से बात करते हुए धोनी को गद्दार और देशद्रोही कहते नजर आए। उन्होंने अनगिनत बार धोनी पर सवाल खड़े किए। हालांकि युवराज सिंह ने धोनी के खिलाफ कुछ नहीं कहा और अब पूर्व चयनकर्ता ने योगराज सिंह की पोल खोल मामले को पूरा साफ कर दिया है।

संदीप पाटिल ने किया बड़ा खुलासा

चार साल तक इंडियन मेन्स टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे पूर्व संदीप पाटिल ने हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘द विक्की लालवानी शो’ पर कहा कि धोनी ने कभी भी चयनकर्ताओं से युवराज को टीम से बाहर करने के लिए नहीं कहा। संदीप पाटिल ने कहा, “चयन बैठकों के दौरान, दौरे पर, मैचों के दौरान, महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार भी युवराज सिंह को टीम से बाहर करने के लिए नहीं कहा। मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं,”

ज्ञात हो कि जब युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर किया गया तो उस समय पर पाटिल ही मुख्य चयनकर्ता थे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या धोनी ने युवी को टीम से बाहर किए जाने पर सवाल खड़े किए थे,, तो उन्होंने कहा कि कप्तान को चयन समिति पर हमेशा पूरा भरोसा था। पाटिल ने कहा, “उन्हें (धोनी को) चयन समिति पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कुछ नहीं कहा।”

FAQs

टीम इंडिया का मौजूदा चीफ सिलेक्टर कौन है?

अजीत अगरकर

यह भी पढ़ें: भारत के पास इसी साल एक और खिताब जीतने का सुनहरा मौका, जानें टूर्नामेंट की डेट और वेन्यू

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!