Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

शमी-रोहित-विराट समेत इन 4 खिलाड़ियों की वापसी, अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऐसा होगा इंडिया का स्क्वाड

Four players, including Shami, Rohit, and Virat, are returning; this will be Team India's squad for the Afghanistan ODI series.

Team India Squad For Afghanistan ODI series: आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम हमें अफगानिस्तान के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। इस सीरीज में हमें एक बार फिर रोहित-विराट खेलते नजर आ सकते हैं।

लेकिन उनके साथ ही साथ हमें मोहम्मद शमी और एक और स्टार खिलाड़ी दिखाई दे सकता है। तो आइए अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।

अफगानिस्तान से वनडे सीरीज खेलेगी Team India

Team India Squad For Afghanistan ODI series
Team India Squad For Afghanistan ODI series

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 14 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 14, 17 और 20 जून को मुकाबले होंगे। यह मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान आईपीएल की समाप्ति या आईपीएल के दौरान करेगी। लेकिन इस संभावित स्क्वाड के बारे में बात कर लेते हैं।

गिल और अय्यर करेंगे कप्तानी

मालूम हो कि इस समय भारतीय वनडे टीम (Team India) के कप्तान और उपकप्तान का पद शुभमन गिल व श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ होने जा रही वनडे सीरीज में भी यही दोनों खिलाड़ी हमें कप्तानी करते आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन और मोहम्मद शमी हो सकते हैं। चूंकि ये सभी हमे एक बार फिर वनडे क्रिकेट में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रही भारत-पाकिस्तान मैच की कोई अहमियत, मामूली मैच ने बनाया सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैमौका

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की स्क्वाड में हमें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अगुआई में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं हो जाता कुछ भी कहना मुश्किल है। क्योंकि लास्ट कुछ टाइम से भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्शन काफी अजीबोगरीब रहे हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए इंडिया का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन।

FAQs

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज की शुरुआत कब होगी?

14 जून से

यह भी पढ़ें: “उसने बिना नहीं जीत सकते थे…” संजू नहीं इस 32 साल के खिलाड़ी को बुमराह ने बताया जीत की असली वजह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!