CSK VS MI: आईपीएल 2025 के सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में चेन्नई के एम.ए चिदंबरम में खेला गया. चेन्नई के मैदान पर हुए सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम मुंबई इंडियंस को 4 विकेटों से मात देकर सीजन का पहला मुकाबला अपने नाम किया.
वहीं मुकाबले में स्थापित हुए कीर्तिमान की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले में धोनी का थाला कनेक्शन के साथ- साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकाबले में डेब्यू करने वाले 3 नए सितारों ने इतिहास रचा और इस तरह से आईपीएल के El Clasico मुकाबले में हमें 12 रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले.
CSK VS MI: MATCH STATS
1. सबसे ज़्यादा आईपीएल मैच
264 – एमएस धोनी
258 – रोहित शर्मा*
257 – दिनेश कार्तिक
253 – विराट कोहली
240 – रवींद्र जडेजा
2. रोहित बनाम खलील अहमद आईपीएल में
पारी : 7
रन: 28
गेंद: 43
डिसमिसल्स: 3
औसत: 9.33
एसआर: 65.11
डॉट%: 64.4
3. आईपीएल में सबसे ज़्यादा डक
18 – रोहित शर्मा*
18 – ग्लेन मैक्सवेल
18 – दिनेश कार्तिक
16 – पीयूष चावला
16 – सुनील नरेन
4. CSK के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में नूर अहमद ने झटके 4 विकेट
5. इस पारी में गति बनाम स्पिन
गति: 9 ओवर में 4/80 (ईआर: 8.89)
स्पिन: 11 ओवर में 5/70 (ईआर: 6.36)
6. चेपॉक में ऋतुराज के स्कोर (2024 से)
15 (15)
46 (36)
67* (58)
108* (60)
98 (54)
62 (48)
42* (41)
53 (26) आज
7. विग्नेश पुथुर ने अपने डेब्यू मुकाबले में झटके 3 विकेट
8. चेन्नई के लिए इस मुकाबले में राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद और नैथन एलीस को डेब्यू करना का मौका मिला.
9. मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में रयान रिस्केलटन, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, विग्नेश पुथुर, रोबिन मिंज ने डेब्यू मुकाबला खेला.
10. ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल क्रिकेट में जड़ा अपना 19 वां अर्धशतक
11. साल 2023 के बाद पहली बार चेपॉक के मैदान पर भिड़ रही है CSK और MI की टीम
12. चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 329 दिनों के बाद जीत अर्जित की.
यह भी पढ़े: VIDEO: धोनी की गलतियों पर तारीफों के पुल बांधते दिखे रैना, LIVE कमेंट्री में की थाला की चाटुकारिता!