IPL 2025 का नौवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दरमियान गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा।
इस विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने खराब शुरुआत की और इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने भी इसी क्रम को बनाए रखा। मुंबई की टीम ने 6 विकेटों के नुकसान पर 160 रन बनाए और इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के दरमियान खेले गए इस मुकाबले के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं।
Gujrat Titans vs Mumbai Indians मैच के दौरान बने रिकॉर्ड्स

1. एक मैदान में सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
19 – क्रिस गेल, बेंगलुरु
20 – शुभमन गिल, अहमदाबाद*
22 – डेविड वार्नर, हैदराबाद
26 – शॉन मार्श, मोहाली
2. हार्दिक पंड्या के खिलाफ शुभमन गिल के आकड़े
पारी: 5
रन: 11
गेंद: 18
डिसमिसल्स: 4
औसत: 2.75
स्ट्राइक रेट: 61.11
3. साईं सुदर्शन ने इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर की आठवीं फिफ्टी लगाई है।
4. मुजीब उर रहमान के खिलाफ जोस बटलर के आकड़े
पारी: 5
रन: 61
गेंद: 43
डिसमिसल्स: 3
स्ट्राइक रेट: 141.9
5. साईं सुदर्शन का अहमदाबाद के मैदान में प्रदर्शन (पिछली 4 पारियों में)
84* (49)
103 (51)
74 (41)
63 (41) – आज
6. रोहित शर्मा का मोहम्मद सिराज के खिलाफ प्रदर्शन
पारी: 11
रन: 82
गेंदें: 59
आउट: 1
स्ट्राइक रेट: 139.0
7. तिलक वर्मा का प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आईपीएल में प्रदर्शन
पारी: 3
रन: 0
गेंद: 7
डिसमिसल: 2
8. कगिसो रबाडा के खिलाफ हार्दिक पंड्या के आकड़े (टी20 में)
पारी: 13
रन: 75
गेंद: 55
डिसमिसल्स: 3
स्ट्राइक रेट: 136.49
9. राशिद खान पहली बार आईपीएल में अपना गेंदबाजी कोटा पूरा नहीं कर पाए हैं।
10. गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार चौथी बार अहमदाबाद के मैदान में हराया है।
इसे भी पढ़ें – अपने बनाए जाल में खुद फंसे हार्दिक, इन 2 कारणों के चलते अहमदाबाद में मिली हार, 36 रन से जीती गुजरात टाइटंस