Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गांगुली ने कर डाली अभिषेक शर्मा और सहवाग 2 धाकड़ ओपनर्स की तुलना, जानें किसे बताया बेस्ट?

गांगुली ने कर डाली Abhishek Sharma और सहवाग 2 धाकड़ ओपनर्स की तुलना, जानें किसे बताया बेस्ट?

Abhishek Sharma vs Virender Sehwag: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने महज दो साल के अंदर ही अपनी अलग पहचान बना ली है। अभिषेक की सबसे बड़ी खासियत उनकी तूफानी बल्लेबाजी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक का जादू अभी ज्यादा नहीं चल पाया है लेकिन उन्होंने उससे पहले के प्रदर्शन के आधार पर साबित कर दिया कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का तूफानी अंदाज देखकर काफी सारे लोग उनकी तुलना पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग से भी करते हैं। अब इस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने अभिषेक की जमकर तारीफ की और फिर सहवाग के साथ तुलना पर भी अपनी राय दी।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के भविष्य पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

गांगुली ने कर डाली Abhishek Sharma और सहवाग 2 धाकड़ ओपनर्स की तुलना, जानें किसे बताया बेस्ट?

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में ही खेला है और उन्होंने अपना डेब्यू साल 2024 में किया था। इसके बाद से अभिषेक ने इस फॉर्मेट में अपनी खास पहचान बना ली है। सौरव गांगुली ने भी अभिषेक को अच्छा खिलाड़ी बताया और कहा कि वो जल्द ही वनडे टीम में खेलते नजर आ सकते हैं।

‘Free Hit by LegaXy’ के साथ खास इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा,

“वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। मुझे उसका खेल पसंद आया। मुझे पूरा यकीन है कि उसे 50 ओवर के फॉर्मेट में मौका मिलेगा। वह एक बेहतरीन मैच विनर है।”

सहवाग के साथ अभिषेक की तुलना पर गांगुली ने कही ये बात

सौरव गांगुली ने आगे यह भी कहा कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टेस्ट में भी खेल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ अभिषेक की तुलना करने से मना किया। गांगुली ने कहा,

“उनकी तुलना सहवाग से मत करो। सहवाग तो एक बेमिसाल चैंपियन हैं। लेकिन हां, अभिषेक खेल सकते हैं।”

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अभी तक 43 T20I खेले हैं। इस दौरान 34.17 की औसत से 1367 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 190.92 का रहा है। अभिषेक के बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक भी आए हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अपने पहले तीन मैचों में अभिषेक खाता नहीं खोल पाए। वहीं, फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने लय में वापसी की और अर्धशतक जड़ते हुए 55 रनों की पारी खेली।

लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास में अभिषेक शर्मा के आंकड़े

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने भले ही इंटरनेशनल लेवल में वनडे और टेस्ट में नहीं खेला हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्हें लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास का अनुभव है। लिस्ट ए में अभिषेक ने69 मैचों की 68 पारियों में 33.78 की औसत से 2196 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास में अभी तक अभिषेक ने 24 मुकाबले खेले हैं और 37 पारियों में 30.60 की औसत से 1071 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

इन आंकड़ों से यह नहीं कहा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा को वनडे या टेस्ट में जल्द मौका मिलेगा। हालांकि, अगर उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया और बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई तो उनके लिए अन्य दो फॉर्मेट में टीम इंडिया के दरवाजे जरूर खुल सकते हैं।

FAQs

टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना डेब्यू कब किया था?
2024 में

यह भी पढ़ें: मैदान के बाहर शर्मनाक घटना, पाकिस्तानी फैन ने श्रीलंकाई समर्थक पर उठाया हाथ, वीडियो वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!