MS. Dhoni: कुछ के बाद भारतीय टीम (Team India) को एशिया कप का आगाज हो जाएगा। जिसके लिए आज भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी गौतम गंभीर को ही सौंपी गई है। वह ही भारतीय टीम को कोचिंग प्रदान करते नजर आएंगे।
लेकिन इसी बीच कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के एक बुरी खबर आ रही है। गौतम गंभीर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि गंभीर को हटाकर पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। यह खबर भारतीय क्रिकेट प्रसंंशको के लिए बेहद खास है क्योंकि वह एक बार फिर से अपने चहेते खिलाड़ी को टीम इंडिया के साथ देख पाएंगे। अब क्या है इस खबर के पीछे की सच्चाई आईए जानते हैं।
कोच Gautam Gambhir की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा
भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंन पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जगह भारतीय कोच का पद संभाला था। उसके बाद से टीम का प्रदर्शन सफेद गेंद में तो शानदार रहा है लेकिन लाल गेंद में गंभीर संघर्ष करते ही दिखे हैं। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने 4 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें भारतीय टीम को केवल एक सीरीज में ही जीत हासिल हो पाई है और 2 सीरीज (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टीम को हार सामना करना पड़ा इसके अलावा आखिरी सीरीज में ड्रॉ रहा है।
किवी टीम ने भारत को उसके ही घर में क्लिन स्वीप कर दिया है। भारत जैसे देश को उसके ही घर में हराना आसान काम नहीं था। इस हार के बाद के गौतम गंभीर की काफी आलोचना हुई थी। इस कारण कुछ समय पहले यह चर्चा शुरु हुई थी कि कोच गौमत गंभीर को टेस्ट प्रारूप के कोच पद से हटा दिया जाएगा।
MS Dhoni ले सकते हैं गंभीर की जगह
दरअसल अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कोच गंभीर की जगह महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) टीम इंडिया के कोच बन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में कोच गंभीर गंभीर की जगह ले सकते हैं।
चोपड़ा का मानना है कि अगर धोनी भारतीय क्रिकेट को कुछ वापस करना चाहते हैं तो वह हेच कोच बन सकते हैं, हालांकि वह ऐसा करेंगे नहीं। बता दें धोनी 2020 टी20 विश्व कप के दौरान भारत के मेंटर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कोच गंभीर से नाराज़ युजवेंद्र चहल ने अब विदेशी मुल्क से खेलने का किया फैसला, किसी के समझाने से नहीं समझें
टीम को समर्पित होंगे 10 महीने
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी को यह प्रस्ताव दिया जाता है तो वह शायद ही यह स्वीकार करें क्योंकि कोच बनने के बाद आपको अपने 10 महीने टीम को समर्पित करने होते हैं। एक तो धोनी की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है और कई बार ऐसा होता है जब आप कोच होते हैं तो खिलाड़ियों से भी ज्यादा मेहनत करते हैं और आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। इस कारण ही दिग्गज इस पद को संभालने से बचते हैं।