Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस सीजन पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। वह इस सीजन अपना प्रभाव छोड़ने में विफल हो रहे हैं। इससे पहले भी वह 4 सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में महज 48 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले से धमाल मचाने वाले ग्लेन आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। आईपीएल में एक ऐसा गेंदबाज है जिनके मैक्सवेल का बल्ला खामोश ही रहता है। इस गेंदबाज ने 8 पारियों में 5 बार मैक्सवैल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
इस गेंदबाज के आगे नहीं टिक पाते Glenn Maxwell
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जिनसे दुनिया भर के गेंदबाज खौफ खाते हैं लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है जिसके सामने मैक्सवेल का कोई जोर नहीं चल पाता है। वह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि कोलकाता नाईट राइडर्स के तेज तर्राक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) हैं।
चक्रवर्ती ने कई बार मैक्सवेल को अपनी स्पिन के जाल में फंसाया है। वरुण के आगे मैक्सवेल का कोई भी दांव काम नहीं आता है। उन्होंने मैक्सवेल को 8 पारियों में 5 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
Glenn Maxwell-Varun Chakravarthy हेड टू हेड
दूसरे गेंदबाजो के आगे चौके-छक्के बरसाने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के खिलाफ भिगी बिल्ली से रहते हैं। 8 पारियों में वरुण के खिलाफ मैक्सवेल का औसत 10 का रहा है। उन्होंने 33 गेंदो पर 50 रन ही बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.51 रहा है। मैक्सवेल ने 8 पारियों में वरुण चक्रवर्ती का सामना किया है, जिसमें वह 5 बार आउट हो गए हैं।
- पारियां- 8
- आउट- 5
- गेंद- 33
- रन- 50
- डॉट बॉल- 13
- 6s- 2
- 4s- 6
यह भी पढ़ें: IPL के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज की हुई मौत, रोहित-कोहली के निकले आंसू
Glenn Maxwell का आईपीएल करियर
अगर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल के सफर का आरंभ किया था। वह अभी तक 4 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शामिल हैं। उन्होंने 141 मैच में 2819 रन और 41 विकेट लिए हैं।
Glenn Maxwell का इंटरनेशनल करियर
स्टार मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत से मैच विनिंग पारियां खेली हैं। उन्होंने कई बार ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर मैच जिताया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 116 टी20 मैच खेले हैं। जिनमें क्रमशः उन्होंने 339 रन, 3990 रन, 2664 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 34 अर्धशतक जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: ये मेरा ग्राउंड है….जीत के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल को तोड़ा घमंड, ‘कांतारा’ सेलिब्रेशन का सरेआम उड़ाया मजाक