आईपीएल 2025 में अपने अभियान का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा इंजरी की वजह से नहीं बन पाए हैं तो इनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया गया है। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इस मुकाबले में एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया गया है। इस युवा खिलाड़ी के दादा जी ने ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था और इसके पिता भी देश के जाने माने कोच हैं।
Mumbai Indians ने दिया इस खिलाड़ी को डेब्यू को मौका

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग 11 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा इंजर्ड रोहित शर्मा की जगह पर युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा को मौका दिया गया है। राज अंगद बावा चंडीगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और इन्होंने इस टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। राज अंगद बावा ने साल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 2 साल बाहर होने के बाद अब मुंबई इंडियंस की तरफ से इन्हें खेलने का मौका दिया गया है।
Raj Angad Bawa becomes the 56th different player to represent Mumbai Indians since the start of IPL 2022 – they’ve used by far the most players in this timeframe, 10 more than the next highest sides. #LSGvMI #IPL2025 pic.twitter.com/62vwvQhriJ
— The CricViz Analyst (@cricvizanalyst) April 4, 2025
दादा हैं ओलंपिक चैंपियन
लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग 11 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलने वाले चंडीगढ़ के ऑलराउंडर राज अंगद बावा के दादा तरलोचन बावा हॉकी में मेडलिस्ट हैं। इन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए खेलते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही इनके पिता भी जाने-माने कोच हैं और इन्होंने युवराज सिंह की प्रतिभा को निखारने का काम किया था।
इस प्रकार का रहा है टी20 करियर
अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर राज अंगद बावा के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेलते हुए कुल 20 टी20 मैचों की 16 पारियों में 23.69 की औसत और 127.27 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 20.40 की औसत और 8.60 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – VIDEO: जिस पर खर्च किए 27 करोड़, वही रूला रहा खून के आंसू , संजीव गोयनका का रिएक्शन बयां कर रहा हाल-ए-दिल