टीम इंडिया (Team India): भारतीय टीम को नवंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। जहां साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होनी है। इस टी20 सीरीज के लिए बहुत जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) खेलने वाले 8 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में बुमराह, गिल और जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया जा सकता है।
बुमराह, जायसवाल और गिल को दिया जा सकता है आराम

साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाना है। जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है।
बुमराह, जायसवाल और गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना तय माना जा रहा है। वहीं, जायसवाल और गिल के ना चुने जाने के चलते साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिल सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले 8 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रियान पराग और अक्षर पटेल को मौका मिलना तय है।
जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में इन 8 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है। क्योंकि, टी20 फॉर्मेट में अभी सूर्या ही भारतीय टीम के नियमित कप्तान हैं।
साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।