GT vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक था। कुछ ऐसा कि फैंस के दिल की धड़कनें तेज हो गईं थीं, तो कुछ की साँस हलक में आ गई थी लेकिन आखिरकार अंत में पंजाब ने बाजी मारी और मैच को 11 रन से अपने नाम किया। अय्यर ने कमाल का दिमाग लगाया, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विजय कुमार को लेकर आए और उन्होंने मैच का रुख ही पलट दिया।
GT vs PBKS, STATS
GT vs PBKS मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उन्होंने ओस को ध्यान में रखकर ऐसा फैसला लिया। पहले पंजाब ने बैटिंग की और 20 ओवर में 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात 232 रन ही बना पाई।
1. IPL में 3 टीमों के कप्तानी करने वाले खिलाड़ी:
-
महेला जयवर्धने
-
कुमार संगकारा
-
स्टीवन स्मिथ
-
श्रेयस अय्यर
2. कगिसो रबाडा ने आईपीएल में प्रभसिमरन को दो पारियों में दोनों बार आउट किया है।
3. अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक से चूके प्रियांश आर्य, 23 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली।
4. सबसे कम मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज
-
105 – लसिथ मलिंगा
-
118 – युजवेंद्र चहल
-
122 – राशिद खान*
-
124 – जसप्रीत बुमराह
-
137 – ड्वेन ब्रावो
-
138 – भुवनेश्वर कुमार
5. 73 रन पावरप्ले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, आरसीबी ने पिछले साल 92 रन बनाए थे।
6. आईपीएल में सबसे ज्यादा डक (शून्य पर आउट)
-
19 – ग्लेन मैक्सवेल*
-
18 – रोहित शर्मा
-
18 – दिनेश कार्तिक
-
16 – पीयूष चावला
-
16 – सुनील नारायण
7. श्रेयस अय्यर ने पीबीकेएस के कप्तान के रूप में अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया।
8. किसी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी डेब्यू पर सर्वाधिक स्कोर
-
119 – संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स बनाम पीबीकेएस, वानखेड़े, 2021)
-
*99 – मयंक अग्रवाल (पीबीकेएस बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2021)
-
97 – श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2025)
-
*93 – श्रेयस अय्यर (डीसी बनाम केकेआर, दिल्ली, 2018)
-
88 – फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2022)
9. आईपीएल में पीबीकेएस का सर्वोच्च स्कोर
-
*243/5 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2025
-
262/2 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
-
232/2 बनाम आरसीबी, धर्मशाला, 2011
-
231/4 बनाम सीएसके, कटक, 2014
-
230/3 बनाम एमआई, वानखेड़े, 2017
-
यह अहमदाबाद में टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है, जिसने भारत के 234/4 बनाम न्यूजीलैंड (2023) के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी सर्वोच्च स्कोर है, जो डीसी के 224/4 (दिल्ली, 2024) से बेहतर है।
10. शुभमन गिल बनाम ग्लेन मैक्सवेल (T20 में)
-
पारियां: 4
-
रन: 16
-
गेंदें: 13
-
आउट: 2
11. साई सुदर्शन बनाम अर्शदीप सिंह (T20 में)
-
पारियां: 5
-
रन: 37
-
गेंदें: 32
-
आउट: 2
12. गुजरात टाइटंस ने आज 16 छक्के लगाए, जो किसी भी आईपीएल पारी में उनके द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 में अहमदाबाद में एलएसजी के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे।
13. 232/5 रन का स्कोर जीटी का पीछा करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। यह उनका आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा कुल स्कोर भी है, इससे पहले उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में एमआई के खिलाफ 233/3 रन बनाए थे।