Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स की टीम ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स की टीम ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

Gujarat Giants New Captain: भारत में खेली जाने वाली विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन यानी WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होनी है। मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कारण इस बार डब्ल्यूपीएल के सीजन का आगाज जल्दी हो रहा है, ताकि टूर्नामेंट को समय पर खत्म किया जा सके। इस बार भी 5 टीमें ही अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी, जिसमें गुजरात जायंट्स का नाम भी शामिल है।

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था और फिर मेगा ऑक्शन में कई जबरदस्त खिलाड़ियों को खरीदकर 18 सदस्यीय स्क्वाड पूरा किया था। अब इस टीम ने अपने कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर लगाया दांव

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स की टीम ने किया अपने कप्तान का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एश्ली गार्डनर को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जो पिछले सीजन भी इस टीम की कप्तान थीं। गार्डनर की कप्तानी में लीग के पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन ख़िताब नहीं जीत पाई थी। इसके बावजूद गुजरात ने फिर से गार्डनर को अपना कप्तान बनाया है।

गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कप्तान की घोषणा करते हुए लिखा,

“उनके कदमों में अनुभव झलकता है। उनकी आवाज़ में आत्मविश्वास है। एश गार्डनर एक बार फिर हमारी कप्तान बनकर मैदान में उतरी हैं, और हमें गौरव दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

एश्ली गार्डनर को एक जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता है, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी मैच जिताने की काबिलियत रखती हैं। गार्डनर को ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी मैच विनर में से एक माना जाता है। उन्होंने अभी तक WPL में 25 मैच खेले हैं, जिसमें 567 रन बनाने के साथ ही 25 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स के स्क्वाड में ये खिलाड़ी शामिल

गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 के लिए एश्ली गार्डनर को 3.50 करोड़ में रिटेन किया था। वहीं, बेथ मूनी को 2.50 करोड़ में अपने साथ बनाए रखा था। इसके बाद, उसने मेगा ऑक्शन के दौरान भारती फूलमाली और काशवी गौतम को RTM के माध्यम से दोबारा अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।

इनके अलावा, WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने सोफी डिवाइन, डैनी वायट-हॉज, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया, किम गार्थ और जॉर्जिया वैरहम जैसी धाकड़ खिलाड़ियों को भी खरीदा था। वहीं, कुछ युवा भारतीय प्लेयर्स पर भी दांव लगाया था। इस तरह गुजरात जायंट्स ने एक संतुलित स्क्वाड बनाने का प्रयास किया, ताकि ट्रॉफी पर कब्जा जमाया जा सक।

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स का स्क्वाड: एश्ली गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वैरहम, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, रेणुका सिंह, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, डैनी वायट-हॉज, तनुजा कंवर, अनुष्का शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, तितास साधु, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स के मैचों का शेड्यूल

क्रम तारीख मुकाबला स्थान समय (भारतीय समय)
1 शनिवार, 10 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
2 रविवार, 11 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शाम 7:30 बजे
3 मंगलवार, 13 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शाम 7:30 बजे
4 शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शाम 7:30 बजे
5 सोमवार, 19 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा शाम 7:30 बजे
6 गुरुवार, 22 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
7 मंगलवार, 27 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा शाम 7:30 बजे
8 शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा शाम 7:30 बजे

FAQs

WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने अपना कप्तान किसे बनाया है?
एश्ली गार्डनर
गुजरात जायंट्स का WPL 2026 में पहला मैच किस टीम से है?
यूपी वॉरियर्स

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते वर्ल्ड क्रिकेट के ये 5 दिग्गज, इसके बाद अब आगे खेलना मुश्किल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!