Harbhajan Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने बिना कोई समय गंवाए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन किए। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर समेत कई अन्य खिलाड़ी मंदिर पहुंचे और हनुमान जी के सामने ट्रॉफी रख आशीर्वाद लिया, जिसे देख सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी काफी तारीफ भी करी।
फैंस ने भारत की कल्चरल इंपॉर्टेंस को बढ़ावा दिया। लेकिन इसी दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विनर कीर्ति आजाद ने काफी अजीबोगरीब बयान दिया, जिस पर लगातार कंट्रोवर्सी हो रही है। हाल ही में हरभजन सिंह का भी उन पर गुस्सा फूटा और हरभजन (Harbhajan Singh) ने भी कीर्ति आजाद को काफी सुनाया।
कीर्ति आजाद ने कही थी ये बात
मालूम हो कि जब 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीती थी, तो उसके खिलाड़ी मिशेल मार्श ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बियर पीते नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने इसे ट्रॉफी का अपमान बताया था और वो दिन है और आज का दिन है उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम हर आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप होते चली आई है।
वहीं दूसरी तरफ इंडिया का उदय हुआ है। इंडिया लगातार जीत पर जीत दर्ज कर रही है। 2024, 2025 और अब 2026 में इंडिया में एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मंदिर में ट्रॉफी ले जाने को लेकर कीर्ति आजाद ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “सैम ऑन टीम इंडिया, हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्म भूमि अपनी मातृभूमि भारत हिंदुस्तान में लेकर आए। आखिर भारतीय ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है।”
कीर्ति आजाद ने आगे लिखा, “ट्रॉफी को मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा में क्यों नहीं लेकर जाया गया। यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं। सिराज ने इसे कभी मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया, संजू इसे कभी चर्च में नहीं लेकर गए। यह ट्रॉफी हर धर्म के 140 करोड़ भारतीयों की है। यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है।”
यह भी पढ़ें: भारत की अगली टेस्ट, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने, इन 2 खतरनाक टीमों से अब भारत का सामना
Harbhajan Singh ने कही यह बात

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करी और कीर्ति आजाद पर भी बहुत कुछ बोला। हरभजन सिंह ने कहा, “यह उनकी मर्जी है वो ट्रॉफी लेकर मंदिर जाएं, मस्जिद जाएं, चर्च जाएं या गुरुद्वारा जाएं। यह उनकी जीत है और यह उनकी आस्था है। उन्होंने मन्नत मांगी है और जब मन्नत पूरी हुई वो उसे अपने भगवान के पास लेकर गए।
भज्जी (Harbhajan Singh) ने आगे कहा, “उसे लेकर कहीं भी जाएं। इसको लेकर किसी को पॉलिटिक्स नहीं करनी चाहिए। खासकर वो जो कि खुद एक क्रिकेटर रहे हैं।” हरभजन ने कीर्ति आजाद को काफी अच्छे तरह से लताड़ा और आगे कहा कि टीम वर्ल्ड कप जीती है, इसे सेलिब्रेट करो और खुश होओ ना कि कंट्रोवर्सी करो कि यह यहां क्यों गए या वहां क्यों गए।
कीर्ति आज़ाद की सुबह ईशान किशन ने बेइज्जती की
और शाम को हरभजन ने कीर्ति के सनातन पे उठाये सवाल पर तगड़े तरीक़े से खंडन किया है
भज्जी ने साफ़ कहा है — वो उनकी आस्था है, कही भी जाये ,, आस्था पे बेतुका सवाल नहीं करना चाहिए
दीदी के चमचे आ गया स्वाद….? 🤣 pic.twitter.com/MGL88j7y9u
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) March 10, 2026
FAQs
टीम इंडिया ने कितनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के चक्कर में इस खिलाड़ी ने छोड़ी देश की सीरीज, पैसों के लिए वतन के साथ किया खिलवाड़