टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बोला अब तक का सबसे बड़ा झूठ, कहा- रोहित नहीं, मैं हूँ मुंबई का फेवरेट 1

Hardik Pandya: भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस मेगा इवेंट में खेला जाने वाला हर एक मैच बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है। IPL 2024 में आज यानी 7 अप्रैल के दिन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के दरमियान मैच खेला जा रहा है और इस मैच में पहली पारी का खेल समाप्त हो चुका है।

मैच के टॉस के दौरान जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आये तो उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा कि, अब मैं मुंबई इंडियंस का फेवरेट हो गया हूँ। हार्दिक पंड्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर समर्थक दो गुटों को बंट चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

हार्दिक बन गए हैं मुंबई के चाहिते

टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बोला अब तक का सबसे बड़ा झूठ, कहा- रोहित नहीं, मैं हूँ मुंबई का फेवरेट 2

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में जब मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टॉस के लिए मैदान में ये तो उन्होंने कहा कि, अब मैं मुंबई इंडियंस का चहीता खिलाड़ी बन चुका हूँ। दरअसल बात यह है कि, आज के मैच में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने 18000 बच्चों को फ्री में मैच दिखाने का फैसला किया है और इसी वजह से सोशल मीडिया यह ट्रेंड में चल रहा है कि, हम हार्दिक के साथ हैं। हालांकि अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आगे सपोर्ट मिलता है कि, नहीं।

जानिए क्या है मामला

दरअसल बात यह है कि, जब से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)को रोहित शर्मा की जगह पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है तभी से इनके खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह से कैंपेन चलाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि, इन्हें कप्तानी नहीं करनी चाहिए। वहीं अगर बात की जाए रोहित शर्मा के समर्थकों की तो मुंबई के समर्थक शुरू से ही रोहित शर्मा के दीवाने रहे हैं और हमेशा रहेंगे।

Hardik Pandya की कप्तानी के लिए जरूरी है यह मैच जीतना

हार्दिक पंड्या  (Hardik Pandya)IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह पहली मर्तबा है जब उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की हो, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने लगातार 3 मैच हारे हैं और इसी वजह से चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाना हार्दिक के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर इस मैच में हार मिल गई तो फिर टीम प्लेऑफ़ की रेस से पूरी तारह से बाहर हो सकती है। हालांकि बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या का करियर शानदार रहा है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, एक मर्तबा फिर से उनका मैजिक चल सकता है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – कोच राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म, बताया कौन सा बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में बनेगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...