Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या ने पहले दोस्त बन टीम इंडिया से कराया इस खिलाड़ी को बाहर, अब मुंबई इंडियंस से भी निकलवा दिया

hardik-pandya-cheated-tremendously-first-he-got-thrown-out-of-team-india-by-becoming-a-friend-now-he-got-thrown-out-of-mumbai-indians-too

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। दोनों अक्सर ऑफ द फील्ड भी साथ दिख जाते हैं। ईशान किशन को इस साल जब बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था उसके बाद भी ईशान आईपीएल (IPL) की प्रैक्टिस करने के लिए बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के यहां पर गए थे। इससे साफ पता चलता है कि दोनों का याराना कितना गहरा है। दोनों एक ही टीम के लिए अधिकतर क्रिकेट साथ में खेले है जिसकी वजह से भी इनकी दोस्ती और अच्छी हो गई है।

ईशान किशन नहीं किए गए रिटेन 

हार्दिक पांड्या ने पहले दोस्त बन टीम इंडिया से कराया इस खिलाड़ी को बाहर, अब मुंबई इंडियंस से भी निकलवा दिया 1

हालांकि आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के रिटेन किए गए खिलाड़ियों में ईशान किशन का नाम नहीं है। मुंबई ने ईशान की जगह पर तिलक वर्मा को रिटेन किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या है फिर भी ईशान किशन का मुंबई की टीम में रिटेन न होना थोड़ा समझ के परे है।

ईशान पर आरटीएम भी नहीं इस्तेमाल करेगी मुंबई! 

आपको बता दें, कि मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके पास 1 राइट टू मैच कार्ड बचा है। जिसको लेकर खबरों आ रही हैं कि वो आरटीएम मुंबई इंडियंस अंशुल कंबोज या फिर नेहाल वढेरा के ऊपर उसका उपयोग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ईशान और मुंबई का पिछले 7 साल से चला आ रहा साथ भी छूट जाएगा। ईशान 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

आपको बता दें, कि पिछली बार मुंबई ने ऑक्शन में ईशान किशन को लेने के लिए बहुत इंतजार किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने ईशान को 16.50 करोड़ रुपयों में खरीदा था। हालांकि उसके बाद ईशान की फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है जिसका खामियाजा उन्हें पहले टीम इंडिया की टीम से और अब मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर होना पड़ा है।

साधारण रहा है ईशान का आईपीएल प्रदर्शन 

ईशान का अगर आईपीएल कैरियर देखें, तो ईशान ने 105 मैचों की 99 परियों में 28 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 16 पचास जड़े हैं।

Also Read: 6,6,6,6,6,6,4,4…. इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने खेली ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे में ठोक डाले 220 रन

Akash Awasthi

आकाश अवस्थी एक कंटेंट राइटर है मेरी रुचि खेल विशेषकर क्रिकेट और पॉलिटिक्स में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!