Posted inक्रिकेट न्यूज़

कभी कप्तानी के मामले में इस खिलाड़ी की होती थी धोनी-रोहित से तुलना, लेकिन आज 1-1 मैच जिताने तक को तरस रहा

Rohit-Dhoni

Rohit-Dhoni: आईपीएल (IPL) जोरो-शोरो से आगे बढ़ रहा है यहां युवा डंके की चोट पर अपनी प्रतिभा पूरी दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रह हैं। भारत का लगभग हर युवा दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को देखकर बड़ा हुआ है।

जिनका सपना रोहित-धोनी (Rohit-Dhoni) जैसे दिग्गजों की ही तरह पूरी दुनिया में नाम कमाना है।  यहां पर हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिनकी कप्तानी के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित से तुलना किया जाता था लेकिन आज वह 1-1 मैच जीतने को तरस रहा है। आईए जानते हैं कौन है वो खिलााड़ी-

कप्तानी के लिए होती थी Rohit-Dhoni

Hardik Pandya

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तुलना सबसे सफल कप्तानों में होती है। दोनों ने ही अपनी टीम को 5-5 बार आईपीएल विजेता बनाया है। वहीं नेशनल टीम को आईसीसी टूर्नामेंट भी जिताए हैं।

बता दें भारत के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी के लिए रोहित-धोनी (Rohit-Dhoni) से तुलना होती थी। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में आईपीएल का चैंपियन बनाया था लेकिन जब से उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है वह फ्लॉप हो रहे हैं।

कप्तानी में फेल हो रहे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम को इस सीजन मैच जीताने में असफल हो रहे हैं। पिछले साल भी कुछ ऐसी ही कहानी देखने को मिली थी ऐसा प्रतित हो रहा है कि इस साल एक बार फिर से वह कहानी दोहरा रही है।

हार्दिक जब से कप्तान बने हैं मुंबई फ्लॉप हो रही है। पिछले साल कहा जा रहा था कि कप्तान बनने के कारण टीम में एकता नहीं है जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर दिख रहा था लेकिन इस सीजन तो ऐसी कोई समस्या नहीं है। उसके बावजूद हार्दिक टीम को जीत दिलाने में असफल हो रहे हैं। बता दें पिछले साल टीम ने दसवें पायदान पर अपने सीजन का अंत किया था वहीं इस सीजन टीम आठवें पायदान पर है।

MI का हाल बेहाल

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन फैंस को काफी निराश किया है। एमआई ने अभी तक 4 मैच खेले हैं जिनमें टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम लगातार फ्लॉप हो रही है। इस सीजन टीम को अभी केवल केकेआर के खिलाफ मैच में  जीत हासिल हुई है उसके अलावा टीम को CSK, GT और LSG से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: CSK को खल रही इस विस्फोटक बल्लेबाज की कमी, प्लेइंग इलेवन में खेलगा तो चेन्नई नहीं हारेगी एक भी मैच 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!