Posted inक्रिकेट न्यूज़

CSK vs MI मैच में नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, नीता अंबानी ने नए कप्तान का किया ऐलान

Hardik Pandya
Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2024 में कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी के पहले यह ऐलान कर दिया गया था कि, इस साल भी इन्हें ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च के दिन खेलते हुए दिखाई देगी।

CSK vs MI मुकाबले के पहले मुंबई इंडियंस के खेमें से एक बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि, CSK vs MI मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।

Hardik Pandya नहीं होंगे CSK vs MI मैच का हिस्सा

Hardik Pandya will not play in the CSK vs MI match, Nita Ambani announced the new captain
Hardik Pandya will not play in the CSK vs MI match, Nita Ambani announced the new captain

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हवाले से यह खबर आई है कि, 23 मार्च के दिन चेन्नई के मैदान में खेले जाने वाले मुकाबले की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दरअसल बात यह है कि, आईपीएल 2024 के दौरान इन्होंने इनके ऊपर 3 मैचों में स्लो-ओवर रेट लगा था और बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक इन्हें एक मैच से बाहर बैठना पड़ रहा है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।

ये खिलाड़ी होगा टीम का कप्तान

चूंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बैन की वजह से CSK vs MI मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे तो अब मैनेजमेंट के द्वारा इनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इनकी गैरहाजिरी में टीम की कप्तानी बेहतरीन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव करते हुए दिखाई दे सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने इसके पहले भी कई मर्तबा रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई की है और बतौर कप्तान इन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है।

CSK vs MI मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले और कर्ण शर्मा। 

*इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा कृष्णन श्रीजीत और रीस टॉपले में बलदाव किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें – दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया धोकेबाज हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट, रातोंरात इस विदेशी खिलाड़ी को किया शामिल

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

error: Content is protected !!