Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म, IPL 2025 में रोहित नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी होगा अब कप्तान

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म, IPL 2025 में रोहित नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी होगा अब कप्तान 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस ने सभी को हैरान करते हुए बड़ा फैसला लिया था और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया था। लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर काबिज रही थी। लेकिन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज कर सकती है। क्योंकि, आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते मुंबई यह फैसला ले सकती है।

Hardik Pandya से खत्म हो सकता है मुंबई का नाता

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से नाता खत्म, IPL 2025 में रोहित नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी होगा अब कप्तान 2

बता दें कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन दिसंबर में होना है। जिसके लिए अभी से ही चर्चा तेज हो गई है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

हालांकि, अभी मुंबई की तरफ इस खबर को लेकर कोई पुस्टि नहीं आई है। हार्दिक पांड्या से पहले टीम इंडिया की कप्तानी छीनी गई और अब उनसे मुंबई इंडियंस भी कप्तानी छीन सकती है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

रोहित नहीं यह खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाकर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना सकती है। ऐसा इस लिए है क्योंकि, रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

जिसके चलते अब वह टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं रहे हैं। इस लिए अब मुंबई टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्या को अगले सीजन में टीम का कप्तान बना सकती है। सूर्या की कप्तानी में अभी हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीती है।

इन खिलाड़ियों को मुंबई कर सकती है रिटेन

मेगा ऑक्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि, सभी टीमें तीन भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस अपनी टीम से भारतीय खिलाड़ियों ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है। जबकि विदेशी खिलाड़ी में एमआई ताबड़तोड़ बल्लेबाज टिम डेविड को अपनी टीम में रिटेन कर सकती है।

Also Read: तीसरे ODI में बने कुल 12 रिकॉर्ड्स, 27 साल बाद रोहित-गंभीर की जोड़ी के कारण कटी भारत की नाक, बन गया इतिहास का शर्मनाक RECORD

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!