Posted inक्रिकेट न्यूज़

हार्दिक-तिलक की मेहनत बर्बाद, पांड्या की ये गलती पड़ी भारी, वानखेड़े में 10 साल बाद RCB ने रचा इतिहास, 12 रन से मुंबई को हराया

RCB
RCB

IPL 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (MI vs RCB) के रूप में मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेला गया और इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बलेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाजों ने आक्रमक रुख को अपनाते हुए 20 ओवरों में 221 रन बना दिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम शुरू में लड़खड़ा गई और इस मुकाबले को अपने घर में मुंबई इंडियंस ने गवां दिया।

RCB ने बनाए 221 रन

हार्दिक-तिलक की मेहनत बर्बाद, पांड्या की ये गलती पड़ी भारी, वानखेड़े में 10 साल बाद RCB ने रचा इतिहास, 12 रन से मुंबई को हराया 1

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (MI vs RCB) मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए बैंगलुरु को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बैंगलुरु की टीम ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेटों के नुकसान पर 221 रन बनाए।

इनकी तरफ से विराट कोहली ने 42 गेदों में 67 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही रजत पाटीदार ने भी 32 गेदों में 64 रन बनाए और आखिरी में जितेश शर्मा ने भी 19 गेदों में 40 रनों की पारी खेली। मुंबई की तरफ से इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए और इनके साथ ही विग्नेश पुथुर ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

रन चेज में फिर फेल हुई मुंबई इंडियंस

हार्दिक-तिलक की मेहनत बर्बाद, पांड्या की ये गलती पड़ी भारी, वानखेड़े में 10 साल बाद RCB ने रचा इतिहास, 12 रन से मुंबई को हराया 2

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (MI vs RCB) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की टीम ने 222 रनों का लक्ष्य सामने रखा और मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से दवाब में दिखाई दे रही थी। मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फेल हुआ, हालांकि बाद में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की मगर ये टीम को जीत दिलाने में फेल हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 209 रन बनाए और 12 रनों से मुकाबला हार गई। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, बैंगलुरु ने 10 सालों के बाद वानखेड़े के मैदान में मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की है।

हार्दिक की गलती पड़ी मुंबई को भारी

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (MI vs RCB) मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बड़ी गलती प्लेइंग 11 को चुनते वक्त की। रोहित शर्मा और विल जैक्स अच्छा प्रदर्शन करने में फेल हो रहे हैं तो फिर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए था और इनकी जगह पर कृष्णन श्रीजीत और बेवन जैकब्स को मौका देना चाहिए था। वहीं मिचेल सेंटनर को बाहर कर उनकी जगह पर कर्ण शर्मा को भी प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – कहीं सिद्धू ने कोहली के फिटनेस की आड़ में रोहित शर्मा को तो ट्रोल नहीं किया! बोले- ‘देखो ये छोले भटूरे खाने वाला विराट …’

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!