Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Rohit स्टाइल में Hardik की कप्तानी, 37 साल के बूढ़े प्लेयर ने Karun Nair की मेहनत पर फेरा पानी, कोटला में 12 रन से MI की जीत

MI
MI

आईपीएल 2025 का 19वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के रूप में दिल्ली के अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में 5 विकेटों के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अंत के समय में नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और यह मुकाबला दिल्ली से दूर चला गया।

MI ने बनाए 205 रन

Rohit स्टाइल में Hardik की कप्तानी, 37 साल के बूढ़े प्लेयर ने Karun Nair की मेहनत पर फेरा पानी, कोटला में 12 रन से MI की जीत 1

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत तो ठीक थी लेकिन असल पारी तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली। अंत में नमनधीर ने भी आक्रमक रुख को अपनाते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में 59, तो वहीं सूर्या के बल्ले से 40 रनों की पारी निकली और सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 41 रन बनाए जबकि नमनधीर ने आखिरी में 17 गेदों में 38 रनों की पारी खेली। मुंबई ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 205 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव विपराज निगम को 2-2 सफलताऐं मिलीं जबकि मुकेश कुमार एक विकेट लेने में सफल हो पाए।

रनचेज में फेल हुई दिल्ली कैपिटल्स

Rohit स्टाइल में Hardik की कप्तानी, 37 साल के बूढ़े प्लेयर ने Karun Nair की मेहनत पर फेरा पानी, कोटला में 12 रन से MI की जीत 2

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 206 रनों का लक्ष्य सामने रखा। इस रनचेज की शुरुआत में ही दिल्ली को पहला झटका लग गया था लेकिन इसके बाद करुण नायर ने 89 रनों की पारी खेली मगर इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी से नहीं खेल पाया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में 19 ओवरों में 193 रन बनाते हुए अपने सभी विकेट खो दिए और इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से जीत मिली।

हार्दिक पंड्या ने चली रोहित शर्मा की चाल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वही चाल चली जो अक्सर ही रोहित शर्मा चलते हुए दिखाई देते थे। हार्दिक ने भी आखिरी के लिए जसप्रीत बुमराह का एक ओवर संभाल कर रखा था। इस ओवर में बुमराह को 2 चौके जरूर लगे लेकिन इसके बाद आखिरी की 3 गेदों में 3 खिलाड़ी रनआउट हुए हैं।

इसके साथ ही कर्ण शर्मा ने भी अपनी गेंदबाजी से बड़ा इम्पैक्ट डाला है और इन्होंने 4 ओवरों में 36 रन लुटाते हुए 3 विकेट अपने नाम किया है। इन्होंने अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल को आउट किया।

इसे भी पढ़ें – ‘और हिटमैन आया स्वाद…’, Karun Nair की 89 रन की पारी ने हिलाई Mumbai Indians की दुनिया, तो फैंस के निशाने पर आए Rohit Sharma

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!