Harshit Rana: 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ियों को प्रदर्शन के अनुसार सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत के युवा स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी वहां नजर आए। लेकिन वो बैसाखी के सहारे चलते दिखाई दिए, जिसे देख फैंस को काफी बुरा लगा।
बैसाखी के सहारे चलते नजर आए Harshit Rana
दरअसल, हर्षित राणा को हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंजरी का सामना करना पड़ा था। उन्हें घुटने में चोट आई थी। इसके चलते वो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बाद में उन्होंने इसकी सर्जरी करा ली और अब धीरे-धीरे वो रिकवर हो रहे हैं। लेकिन नमन अवार्ड में जब वो पहुंचे तो बैसाखी के सहारे चलते नजर आए। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जल्द ही उनके ठीक होने की कामना की।
🚨 Harshit Rana is walking with a stick at the Naman Awards.
His injury looks serious this time, and he is likely to miss the entire IPL.
Get well soon, Harshit. 🥹❤️ pic.twitter.com/HUO5YRGKiF
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 16, 2026
आईपीएल भी करेंगे मिस

बता दें कि इंजरी के कारण हर्षित राणा आईपीएल 2026 में भी हमें खेलते नजर नहीं आएंगे। हर्षित राणा को रिकवर होने में अभी काफी समय लग सकता है, जिस वजह से वो 2026 आईपीएल सीजन मिस करने वाले हैं। हालांकि उनके जेब पर कोई इंपैक्ट नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनको उनके चार करोड़ रुपये की आईपीएल सैलरी बीसीसीआई के तरफ से मिल जाएगी।
लेकिन उनके करियर पर इंपैक्ट पर सकता है, क्योंकि उन्हें वापसी में समय लगेगा और अगर किस्मत खराब हुई तो शायद मौका भी न मिले, क्योंकि अक्सर कई खिलाड़ी इंजरी के बाद पहले जैसा नहीं रहते और रिकवरी के बाद भी कमबैक नहीं कर पाते। हालांकि हम उम्मीद करेंगे कि भारत अपना एक बेहतरीन गेंदबाज ना खोए।
🚨 HARSHIT RANA RULED OUT OF IPL 2026 🚨
KKR Management said – “Harshit Rana’s injury is a huge blow for us, and while we are yet to decide on a replacement, his presence in the bowling attack will be missed.” 🤯pic.twitter.com/4MWsviB6ZS
— Sam (@Cricsam01) March 13, 2026
हर्षित राणा का क्रिकेट करियर रहा है कुछ ऐसा
बात करें हर्षित राणा के करियर की तो अब तक उन्होंने इंडियन टीम के लिए दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में चार विकेट, वहीं 14 वनडे मैचों की 14 पारियों में 26 विकेट और 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों की आठ पारियों में 9 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 50, लिस्ट ए में 63 और टी20 में 52 विकेट दर्ज हैं। इसमें से 40 विकेट उन्होंने KKR की ओर से खेलते हुए आईपीएल में चटकाए हैं।
FAQs
हर्षित राणा ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: रेप केस में फंसे यश दयाल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ