Vaibhav Suryavanshi: बीते कुछ समय से इंडियन क्रिकेट में सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र हैं वैभव सूर्यवंशी और हाल ही में उनकी एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने उनका काला सच सब किसी के सामने ला दिया है। वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर उन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
Vaibhav Suryavanshi का काला सच आया सामने

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की उम्र अभी 15 साल है वो हाल ही में 15 साल के हुए। लेकिन कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को लगता है कि उनकी उम्र कम से कम 18-19 साल है, जो कि कई बार हकीकत भी लगती है, क्योंकि अक्सर उनकी ऐसी वीडियो सामने आती रहती हैं, जिसमें पता लगता है कि वो ऐज फ्रॉड कर रहे हैं।
साल 2020 का नया वीडियो आया सामने
साल 2020 के बिहार के एक टूर्नामेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिपोर्टर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से बातचीत करता नजर आ रहा है और उस दौरान वैभव की उम्र 12 साल थी।
रिपोर्टर वैभव से कहता है कि आपकी उम्र अभी बस 12 साल है। तो तेज गेंदबाजों के आगे आपको डर नहीं लगता तो वैभव कहते हैं नहीं और उस समय भी वैभव अपने बल्ले से वैसा ही आतंक मचाया करते थे, जैसा अब मचा रहे हैं। इस दौरान दोनों की लंबी बातचीत चली और रिपोर्टर भी वैभव का फैन बन गया। लेकिन अब जैसे ही वीडियो सामने आई है ऐज फ्रॉड की बात फिर गरमा गई है।
पत्रकार: वैभव कितनी उम्र है आपकी?
वैभव सूर्यवंशी: 12 साल है!ये इंटरव्यू 2020 का है अगर देखा जाए तो इस हिसाब से भी Vaibhav Suryavanshi 18 साल का हुआ ? pic.twitter.com/tD3AWXGnCD
— ShivRaj Yaduvanshi (@shivaxind) April 6, 2026
यह भी पढ़ें: रोहित, रिकेल्टन, सूर्या, तिलक…..राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स
वीडियो के अनुसार 18 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी
अगर वीडियो के अकॉर्डिंग माना जाए तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की मौजूदा उम्र 18 साल है और ऐसा होना काफी हद तक संभव भी है, क्योंकि अक्सर गांव देहात के लोग उम्र घटाकर लिखवाते हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने उनकी बोन टेस्टिंग करा रखी है और बोन टेस्टिंग में उनकी उम्र सही पाई गई है।
इस वजह से वह अभी भी खेलते नजर आ रहे हैं। अगर उनके उम्र में ज्यादा अंतर आता तो बीसीसीआई बिना किसी देरी उनपर बैन लगा देती और उनका क्रिकेट करियर वहीं खत्म हो जाता।
बहुत जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया में डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल, अंडर-19 और इंडिया ए और अलग-अलग स्तर पर जिस तरह का प्रदर्शन दिखा रहे हैं उसके हिसाब से उन्हें बहुत जल्द इंडियन क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। वैभव सूर्यवंशी वैसे भी अब आईसीसी के रूल के अंदर डेब्यू करने के लिए एलिजिबल हो गए हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र क्या है?
वैभव सूर्यवंशी का जन्म कब हुआ था?
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में हड़कंप, IPL के बीच टीम के 4 बड़े दिग्गजों ने छोड़ा अपना पद, सौंपा इस्तीफ़ा