Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाज़ा, मोहम्मद शमी को फिर डाला फंसा, सामने रख दी ये बड़ी डिमांड

Hasin Jahan approached the Supreme Court, implicating Mohammed Shami again and making this significant demand.

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी बीते कुछ समय से लगातार भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन डोमेस्टिक में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फैंस उनके टीम में वापसी का इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन अभी उनकी वापसी संभव नहीं लग रही, क्योंकि मौजूदा कोच और चीफ सिलेक्टर उन्हें टीम में नहीं मौका देना चाह रहे और इसी कड़ी में अब उनकी पत्नी हसीन जहां और उनके बीच और परेशानियां आ गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को उनकी पत्नी हसीन जहां की अर्ज़ी पर नोटिस जारी किया है। अर्ज़ी में उनपर चल रहे घरेलू हिंसा और गुज़ारे के केस को कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की गई है।

जस्टिस मनोज मिश्रा और उज्जल भुयान की बेंच ने नोटिस जारी करते हुए मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को हसीन जहां की अर्ज़ी पर जवाब देने का आर्डर दिया है। जानकारी के अनुसार अगर कोर्ट हसीन जहां की दलीलें मान लेता है, तो यह केस दिल्ली में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बेटी की शिक्षा की कही बात

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां ने अपनी याचिका में दिल्ली में स्थानांतरित होने का कारण अपनी बेटी के लिए बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करना बताया है। उनका कहना है कि वो इन सब चीजों की वजह से पश्चिम बंगाल में अदालती सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाएंगी।

शमी की पत्नी ने आगे कहा कि शमी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और मैचों और ट्रेनिंग कमिटमेंट्स के लिए देश भर में बहुत ट्रैवल करते हैं। उनके पास दिल्ली में बिना किसी लॉजिस्टिक चैलेंज के केस लड़ने के लिए काफी रिसोर्स और तरीके हैं।

यह भी पढ़ें: SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे ने फिर दिखाई अपनी पावर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात, सुपर 8 में अब भारत को देगी टक्कर

हसीन जहां ने कही ये बात

Mohammed Shami and his wife Hasin Jahan
Mohammed Shami and his wife Hasin Jahan

35 साल के स्टार तेज गेंदबाज (Mohammed Shami) की पत्नी ने आगे बताया कि उनका परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है, जो कोलकाता के मुकाबले दिल्ली के ज़्यादा पास है। जहां ने कहा कि पास होने की वजह से अगर केस दिल्ली में ट्रांसफर हो जाता है, तो उनके लिए कोर्ट में पेश होना आसान हो जाएगा।

बता दें कि यह मामला तब शुरू हुआ जब जहां ने एलिमनी की रकम में काफ़ी बढ़ोतरी की मांग करते हुए एक और पिटीशन के साथ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। उन्होंने प्रार्थना की थी कि उनके और उनकी बेटी के लिए महीने की एलिमनी 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी जाए।

इंडियन स्टार शमी (Mohammed Shami) ने अभी तक इस नोटिस का पब्लिकली जवाब नहीं दिया है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट यह देखेगा कि उनकी पत्नी जहां के बताए कारण दोनों के लिए आसान हैं और केस को ट्रांसफर करने के लिए काफी हैं या नहीं।

FAQs

मोहम्मद शमी की उम्र क्या है?

35 साल

यह भी पढ़ें: IND vs SA, MATCH PREVIEW: कौन सी टीम मारेगी बाजी? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!