Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

साक्षी ने बताया धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का सच, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप

'He did it out of compulsion..' Sakshi told the truth about MS Dhoni's sudden retirement from Test cricket, you will cry after knowing the reason

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने काफी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और टेस्ट से तो उन्होंने और भी पहले संन्यास ले लिया था।

मगर ज्यादातर लोग इसके पीछे की वजह नहीं जानते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम एमएस धोनी (MS Dhoni) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की वजह बताने जा रहे हैं, जोकि खुद उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने बताया है।

इस दिन MS Dhoni ने लिया था टेस्ट से संन्यास

'He did it out of compulsion..' Sakshi told the truth about MS Dhoni's sudden retirement from Test cricket, you will cry after knowing the reason

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) आज भी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने साल 2020 में ही इंटरनेशनल और 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जब उन्होंने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था तब सभी फैंस हैरान रह गए थे। चूंकि उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़ी टीमों को मात दी थी। उस समय उनके संन्यास की वजह का खुलासा नहीं हो सका था। मगर अब धोनी की वाइफ ने उनके संन्यास की वजह बता दी है, जिसे जानकर आपके मन में धोनी के लिए सम्मान और अधिक बढ़ जाएगा।

साक्षी धोनी ने बताया एमएस धोनी के टेस्ट से संन्यास का कारण

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें साक्षी एमएस धोनी (MS Dhoni) के टेस्ट से संन्यास के बारे में बता रही हैं। साक्षी का कहना है कि धोनी ने उनके कहने पर टेस्ट से संन्यास लिया था। उन्होंने धोनी को कहा था कि अगर तुम बच्चा चाहते हो तो तुम्हें कम से कम एक फॉर्मेट से हटना होगा तभी तुम अपने बच्चे के साथ समय बिता सकोगे। मालूम हो कि धोनी के टेस्ट से हटने के बाद टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई थी और उन्होंने भी काफी समय तक भारत की टेस्ट टीम को लीड किया।

इस दिन हुआ था जीवा का जन्म

बताते चलें कि जब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टेस्ट से संन्यास लिया था तब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं और उनके घर उनकी बेटी का जन्म 6 फ़रवरी 2015 को हुआ था, जिनकी उम्र अब 9 साल हो गई है। इस समय धोनी की एकमात्र बेटी है और दोनों ने अभी तक दूसरे बच्चे को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने परिवार से पहले हमेशा देश और खेल को अहमियत दी है। यही वजह है कि धोनी को साल 2014 में परिवार के साथ थोड़ा समय बिताने के लिए टेस्ट छोड़ना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: VIDEO: केएल राहुल का कटा LSG से पत्ता, IPL 2025 में रोहित शर्मा होंगे कप्तान, टीम के बॉस ने दी जानकरी!

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!