Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के दिग्गज स्पिनर और चाइनामैन के नाम प्रसिद्ध कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy)) में हिस्सा ले रहे हैं। कुलदीप यादव तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं। कुलदीप यादव टीम इंडिया के स्पिन के जसप्रीत बुमराह हैं। हाल ही में कुलदीप यादव ने अपने आदर्श (Idiol) क्रिकेटर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Rohit Sharma और Virat Kohli नहीं हैं Kuldeep Yadav आदर्श
दुनियाभर गेंदबाजों और विपक्षी टीम के कप्तानों की नींद हराम करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को कई सारे युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। इन दोनों को आदर्श मानने वाले क्रिकेटर वाले खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं बल्कि दूसरे खेल से जुड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। लेकिन टीम इंडिया के फिरकी के जादूगर कुलदीप यादव इन दोनों खिलाड़ियों को अपना आदर्श नहीं मानते हैं। कुलदीप यादव ने इस सवाल के जवाब में दूसरे खिलाड़ी का नाम बताया है, जो भारतीय नहीं, विदेशी है।
Shane Warne को अपना आदर्श मानते हैं Kuldeep Yadav
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक कुलदीप यादव टीम इंडिया के तीनों प्रारुपों में से सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। कुलदीप यादव ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया और शेन वॉर्न की प्रतिमा के सामने फोटो खिंचवाई। कुलदीप यादव का शेन वॉर्न के साथ भावनात्मक रिश्ता था और उन्होंने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के एक शो के दौरान इसके बारे में विस्तार से बताया। दिग्गज के निधन की खबर सुनकर भारतीय स्पिनर का दिल टूट गया।
Kuldeep Yadav opens up on the loss of Shane Warne. #KuldeepYadav #ShaneWarne #CricketTwitter pic.twitter.com/J0WNKbFwMg
— InsideSport (@InsideSportIND) August 23, 2024
दिल का दौरा पड़ने से हुआ था Shane Warne का निधन
दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का निधन थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय 2022 में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। वार्न का करियर 1992 से 2007 तक चला। उन्हें महानतम क्रिकेटरों में से एक माने जाता है। वार्न ने विक्टोरिया, हैम्पशायर, मेलबर्न स्टार्स और ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते थे। वें दुनिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6…… केएल राहुल में आई सूर्या की आत्मा, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 51 गेंद पर ठोक डाले 212 रन