Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘वो द@$%#% है…..’ इस वजह से गौतम गंभीर के खिलाफ जहर उगल रहे मनोज तिवारी, दोगला इंसान बताने के राज का हुआ पर्दाफाश

'He is the @$%#%...' Because of this, Manoj Tiwari is spewing venom against Gautam Gambhir, the secret of calling him a hypocrite exposed.

मनोज तिवारी (Manoj Tiwary): टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अभी जमकर आलोचना चल रही है। क्योंकि, गंभीर के हेड कोच बनते ही टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब हो गया है। टीम इंडिया लगातार 2 टेस्ट सीरीज हार चुकी है और WTC फाइनल से भी बाहर हो गई है।

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने गंभीर के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है उनके खिलाफ जमकर जहर उगला है। जिसके चलते मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) सुर्खियों में आ गए हैं।

Manoj Tiwari ने गंभीर को बताया दोगला!

'वो द@$%#% है.....' इस वजह से गौतम गंभीर के खिलाफ जहर उगल रहे मनोज तिवारी, दोगला इंसान बताने के राज का हुआ पर्दाफाश 1

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने गौतम गंभीर के खिलाफ बड़ा बयान दिया है और उन्होंने गंभीर को दोगला इंसान बताया है। जबकि इसके अलावा भी गंभीर के खिलाफ मनोज तिवारी ने कई और बड़े बयान दिए हैं।

मनोज तिवारी के हिसाब से गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच लायक नहीं हैं। वहीं, अपने इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने गंभीर पर बड़ा आरोप भी लगाया और उन्होंने कहा कि, गंभीर ने उनके परिवार को गाली भी दे चुके हैं।

इस वजह से बोला दोगला!

गौतम गंभीर को दोगला इंसान बोलने के पीछे मनोज तिवारी ने कारण भी बताया है और उन्होंने कहा कि, “मैंने उन्हें पाखंडी क्यों कहा? अगर आपको याद हो तो इसकी वजह उनका एक इंटरव्यू है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ये सभी विदेशी कोच, ये सभी लोग जो विदेश से आते हैं, उनके पास कोई भावनाएं नहीं हैं।”

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, “वे पैसा कमाते हैं और मौज-मस्ती करते हैं। जब उनके पास सभी भारतीय कोचों और सभी भारतीय मूल के सहयोगी स्टाफ का चयन करने का समय था। तो उन्होंने रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल का नाम क्यों आगे बढ़ाया? उसे वह सब कुछ मिल गया जो वह चाहता था। लेकिन वह परिणाम देने में सक्षम नहीं है। उनकी हरकतें उनके शब्दों से मेल नहीं खातीं। इसलिए मैंने उन्हें दोगला कहा।”

Also Read: गंभीर के चेले ने विजय हज़ारे में मचाया कोहराम, कातिलाना गेंदबाजी से झटके 5 विकेट, अब CT 2025 में कुलदीप को कर सकता रिप्लेस

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!