क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) से हाल ही में पूछा गया कि टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी कौन है। तो उन्होंने विराट कोहली, क्रिस गेल जैसे प्लेयर्स का नाम न लेकर एक अलग खिलाड़ी का चयन किया। तो आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए उसी खिलाड़ी के बारे में जान लेते हैं, जिसे एबी टी20 क्रिकेट का बॉस मानते हैं।
AB De Villiers ने किया इस खिलाड़ी का चयन

बता दें कि एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) ने जिस खिलाड़ी का चयन किया वो कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह को एबी डिविलियर्स टी20 क्रिकेट का सबसे बेस्ट प्लेयर मानते हैं। उनका मानना है कि बुमराह टी20 क्रिकेट के बीस्ट हैं और उनके जैसा दूसरा कोई भी नहीं है।
बुमराह को लेकर एबी डी विलियर्स ने कही ये बात
जब एक क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर ने एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) से पूछा कि T20 में अब तक का सबसे महान खिलाड़ी कौन है?, तो उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “यह एक विवादित… नहीं, विवादित नहीं, बल्कि एक दिलचस्प जवाब होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि वह जसप्रीत बुमराह हैं। लेकिन, मेरे सामने गेंदबाज़ी करते हुए नहीं।”
डी विलियर्स ने आगे कहा, “बस उनकी निरंतरता। 20 ओवरों के किसी भी चरण में गेंदबाज़ी करने और दबाव में विकेट लेने की उनकी क्षमता – नई गेंद हो या पुरानी, आप किसी भी स्थिति का नाम ले लें। सुपर ओवर हो – आप गेंद उन्हें थमा दें; वह आपको मैच जिता देंगे। यही हैं जसप्रीत बुमराह,”
View this post on Instagram
कुछ ऐसे हैं जसप्रीत बुमराह के आंकड़े
बताते चलें कि 32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह वाकई में टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 270 टी20 मैचों की 267 पारियों में 345 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 10 रन देकर 5 विकेट रहा है। उन्होंने इस दौरान 6.9 की इकोनॉमी 20.11 की औसत और 17.4 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं।
उन्होंने चार बार चार विकेट हॉल जबकि दो बार पांच विकेट हॉल हासिल कर रखा है। सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका एवरेज 18.01, इकोनामी 6.51, स्ट्राइक 16.6 का हो जाता है, जो कि ओवरऑल से भी काफी बेहतरीन है।
बुमराह दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुके हैं और दोनों ही बार के टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे। उनका बतौर गेंदबाज अलग ही इंपैक्ट रहा है। यही नहीं बल्कि वो आज तक एक भी टी20 फाइनल नहीं हारे हैं। यही सारी काबिलियत है, जो उन्हें टी20 का बेस्ट प्लेयर बनाती है।
FAQs
जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: Michael Vaughan ने चुने IPL के बेस्ट कप्तान, बल्लेबाज और गेंदबाज, चौंकाने वाले नाम आए सामने