Posted inक्रिकेट न्यूज़

‘वो बेस्ट कैप्टन है..’, ना गांगुली-ना धोनी, बल्कि इस खिलाड़ी को सहवाग ने बताया बेस्ट कप्तान

Sehwag

Sehwag: भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) वर्तमान में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें वीरेंद्र सहवाग ने एक मौके पर भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में बताया।

जिसमें उन्होंने सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर इस खिलाड़ी को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है। आईए जानते हैं सहवाग ने किसे बताया भारत का बेस्ट कप्तान-

Sehwag ने रोहित को बताया बेस्ट कप्तान

Virender Sehwag

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने केबाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा की खूब जमकर तारीफ की। इसके बाद पूर्व खिलाड़ी ने रोहित की तारीफ में एक बड़ी बात कह दिया। उन्होंने क्रिकबज पर कहा कि रोहित भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने कई आईसीसी (ICC) ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोहित निश्चित तौर पर भारत के बेहद शानदार कप्तान हैं।

रोहित के फैसलों की की तारीफ

सहवाग ने आगे बतौर कप्तान रोहित के फैसलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में अर्शदीप सिंह को न खिलाकर हर्षित राणा को खिलाना और फिर हर्षित को बाहर कर वरुण चक्रवर्ती को खिलाड़ी बेहद बड़ा फैसला था। साथ ही वह मैदान पर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हैं। रोहित ने टीम में गेंदबाजी का अच्छा इस्तेमाल किया।जिस कारण आज हम 12 साल बाद एक बार फिर से चैंपियन हैं।

Rohit Sharma की कप्तानी में 2 बार विश्व चैंपियन बना भारत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती अब भारत के सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने लगातार 2 बार टीम को विश्व चैंपियन बनाया है। ऐसा करने वाले वह धोनी के बाद दूसरे कप्तान बन गए हैं। रोहित ने 9 महीने के अंदर टीम को 2 आईसीसी ट्रॉफी जीताई है।

पिछले साल भारत टी20 विश्व कप जीतने में सफल रहा था वहीं इस बार रोहित ने भारत को 12 साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया है। इसके अलावा रोहित 4 आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट फाइनल खेले हैं।

यह भी पढ़ें: इंडिया A के लिए टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान, स्टुअर्ट बिन्नी के पापा ने गौतम गंभीर को सौंपी जिम्मेदारी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!