इस समय हर कोई एशिया कप का इंतजार कर रहा है, जिसका आगाज कुछ ही दिनों बाद होने जा रहा है। हालांकि इन्हीं सब चीजों के बीच एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी के पिता का निधन हो गया है, जिसने सभी को गम में डुबो दिया है। तो आइए जानते हैं कौन है, वह खिलाड़ी जिसके पिता का निधन हुआ है।
इस खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
बता दें कि जिस खिलाड़ी के पिता का निधन हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) हैं। लिएंडर पेस के पिता वेस पेस (Vece Paes) का निधन हो गया है, जो कि भारत के पूर्व हॉकी स्टार रह चुके हैं।
वेस पेस का हुआ निधन
लिएंडर पेस के पिता वेस पेस 1972 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे, जो कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थी। वेस पेस का गुरुवार 14 अगस्त के दिन निधन हो गया है और उनके निधन की खबर से सभी हॉकी प्लेयर्स और खेल जगत दुखी है। चूंकि वह खेल जगत के लीजेंड्स में शुमार थे।
Former Indian tennis star Leander Paes’ father Vece Paes, who was a former Indian hockey star, has passed away. Vece Paes passed away on 14 August at the age of 80. pic.twitter.com/lIlCL7uK34
— Anil Kumar (@Anilkumarsports) August 14, 2025
80 साल की उम्र में हुआ वेस पेस का निधन
फॉर्मर हॉकी स्टार वेस पेस का गुरुवार 14 अगस्त को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से हुआ है। वह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्किंसन डिजीज थी।
अगले सप्ताह किया जाएगा अंतिम संस्कार
लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक वेस पेस का अंतिम संस्कार सोमवार या मंगलवार को किया जाएगा। चूंकि उनकी बेटियों का वापस इंडिया आने में समय लगेगा। बताया जा रहा है कि उनकी बेटियां विदेश में बस चुकी है।
मालूम हो कि वेस पेस का विवाह जेनिफर से हुआ था, जो कि भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी थी और राष्ट्रीय टीम की कप्तान भी रह चुकी थी।
यह भी पढ़ें: 150+ की रफ्तार से बैटरों की नींद उड़ाने वाला भारतीय पेसर, लेकिन क्रिकेट की गंदी राजनीति ने कर दिया गुमनाम
1945 में गोवा में जन्मे थे वेस पेस
वेस पेस का जन्म अप्रैल 1945 में गोवा में हुआ था। पेस खेल और शिक्षा दोनों में काफी असाधारण थे। हॉकी में सफल होने के बाद वह खेल चिकित्सा के चिकित्सक बन गए। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई खेल निकायों के साथ सलाहकार के रूप में काम किया।
वह एक ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने हर जगह अपना परचम लहराया और यही वजह है कि आज उनके जाने के बाद पूरा खेल जगत दुखी है।
FAQs
लिएंडर पेस के पिता का क्या नाम है?
वेस पेस कौन थे?
यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ वो….’ Bigg Boss फेम कशिश ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस इंडियन क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप