Captain Retired On T20 World Cup Final Day: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब से कुछ ही घंटों बाद, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। हालांकि, इससे पहले क्रिकेट जगत में भावुक पल देखने को मिला, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान एलिसा हीली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब कभी नहीं नजर आएंगी।
एलिसा हीली ने साल की शुरुआत में ही ऐलान कर दिया था कि भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद, वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी। उनका अंतिम मैच शानदार रहा और कंगारू टीम ने 10 विकेट भारत को पर्थ में धूल चटाई।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कन्धों पर बिठाकर कप्तान (Captain) हीली को दी विदाई

पर्थ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी के साथ भारत को हरा दिया और अपनी कप्तान एलिसा हीली को अंतिम मैच यादगार बना दिया। हालांकि, मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने हीली को शानदार अंदाज में विदाई दी और उन्हें अपने कन्धों पर बिठाकर मैदान से बाहर ले गईं। इस दौरान हीली काफी खुश नजर आईं और अपने इस खास पल का पूरा लुत्फ़ उठाया।
Congratulations Alyssa Healy on a wonderful career. Thank you, Midge.#AUSvIND pic.twitter.com/iEg21z9EH2
— CricBlog ✍ (@cric_blog) March 8, 2026
बता दें कि अपने करियर के आखिरी इंटरनेशनल मुकाबले में कप्तान (Captain) एलिसा हीली 13 रन ही बना पाईं लेकिन मैच का अंत उन्होंने स्लिप में एक बेहतरीन कैच के साथ किया। हीली का करियर बहुत ही शानदार रहा है और उनकी कमी ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक खलेगी।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, एलिसा हीली ने खुद की भावनाएं की व्यक्त
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने कहा,
“सच कहूं तो, मुझे अभी-अभी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें फिर से चेंजिंग रूम में आने और लड़कियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन मैं अभी के इस पल का पूरा आनंद लेना चाहती हूं और आखिरी बार टीम का गाना गाना चाहती हूं। लेकिन मैं सच में बहुत उत्साहित हूं कि सोफी मॉलीन्यूक्स के नेतृत्व में ये शानदार खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। मुझे लगता है कि वे बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। और हो सकता है कि मैं उस कड़वी पूर्व खिलाड़ी की तरह व्यवहार करूं और उन्हें बताऊं कि क्या करना है। मैं मज़ाक कर रही हूं।”
एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 टेस्ट मुकाबले खेले। इस दौरान बल्लेबाजी में तीन अर्धशतक की मदद से 502 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर 23 कैच पकड़े और दो स्टंपिंग भी की।
कैसा रहा मुकाबले का हाल
पर्थ के वाका में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान (Captain) एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला बल्लेबाजों को काफी मुश्किलें हुईं और पूरी टीम 198 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने 323 का स्कोर बनाया और 125 रनों की अहम बढ़त हासिल की। अपनी दूसरी पारी में भी टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई और 149 पर सिमट गई। बढ़त के कारण ऑस्ट्रेलिया को 25 का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने आसानी के साथ हासिल कर लिया।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दिन किस कप्तान ने संन्यास का ऐलान कर दिया?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन एक नहीं आए 3 संन्यास, अब कभी खेलते नजर नहीं आएंगे ये तीनों खिलाड़ी