बिग ब्रेकिंग: मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले कोच का ऐतिहासिक फैसला, IPL 2025 से पहले थामा पंजाब किंग्स का हाथ 1

IPL 2025: आईपीएल में अबतक कुल 17 सीजन खेले जा चुकें हैं। जिसमें 5 बार मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी है। हालांकि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था और टीम महज 4 मुकाबले ही जीत पाई थी। जिसके चलते इस चैंपियन टीम को जमकर ट्रोल किया गया था।

हालांकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने में अभी लंबा समय बचा हुआ है। लेकिन आईपीएल के 18वें सीजन से जुड़ी कई बड़ी खबर सामने आ चुकि है। जबकि अब खबर आ रही है कि, आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कोचिंग में चैंपियन बना चुकें हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) अब पंजाब किंग्स का दामन थामने जा रहें हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में PBKS के हेड कोच बनेंगे पोंटिंग!

बिग ब्रेकिंग: मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले कोच का ऐतिहासिक फैसला, IPL 2025 से पहले थामा पंजाब किंग्स का हाथ 2

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। हालांकि, उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन बतौर हेड कोच उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्योंकि, आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के हेड कोच रिकी पोंटिंग ही थे और टीम चैंपियन बनी थी।

हालांकि, पोंटिंग उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ आईपीएल 2018 से जुड़ गए। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें हेड कोच पद से हटा दिया है। जिसके चलते अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि, पोंटिंग को पंजाब किंग्स अपना नया हेड कोच आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले बना सकती है।

Advertisment
Advertisment

पिछले 7 सीजन से दिल्ली टीम के साथ थे

दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग आईपीएल 2018 से आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच बने रहें। हालांकि, इस दौरान दिल्ली भले ही चैंपियन नहीं बन पाई है। लेकिन दिल्ली टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला था। दिल्ली कैपिटल्स ने पोंटिंग को हेड कोच से हटाने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था कि,

“हमें इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हो रहा है। हर बाधा में आपने हमें जिन चार चीजों के बारे में बताया – देखभाल, प्रतिबद्धता, रवैया और प्रयास – वे हमारे सात सीजन का सारांश देते हैं। हर चीज़ के लिए धन्यवाद, कोच! जैसा कि आप अक्सर कहते हैं, ‘चलो इसे यहीं छोड़ दें दोस्त, एक बीयर ले लें, कल काम पर वापस आ जाएं।”

3 प्लेऑफ और एक बार फाइनल खेली थी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग बतौर हेड कोच प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली पोंटिंग के हेड कोच कार्यकाल में 3 बार प्लेऑफ में पहुंची थी। जबकि टीम एक बार फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रही थी।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब अगर पोंटिंग पंजाब किंग्स के हेड कोच बनते हैं तो वह टीम को जरूर पहली बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

Also Read: सिर्फ और सिर्फ टीम इंडिया में मिलती है अच्छा प्रदर्शन करने की सजा, रोहित-गंभीर ने मिलकर छोटे धोनी को दिया भयंकर दंड