MS. Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पहले ही संन्यास ले लिया है उसके बाद भी फैंस उनसे काफी प्यार करते हैं। धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं।
लेकिन अब धोनी (MS. Dhoni) ज्यादा समय तक आईपीएल में भी खेलते दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने इस बात का संकेत फैंस को दिया, जिसके बाद से उनके फैंस सदमें में हैं। फैंस इसके लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थे। धोनी ने खुद ही इस बात का खुला किया कि वह अगले साल शायद आईपीएल न खेल पाए। क्या है पूरी खबर आईए जानते हैं-
MS. Dhoni संन्यास की बातों से उठाया पर्दा
फैंस के चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) अब केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं। साल में एक बार अपने चहेते खिलाड़ी की बस झलक पाने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। लेकिन अब शायद अगले साल उनका यह इंतजार खत्म न हो क्योंकि धोनी आईपीएल 2026 तक अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
दरअसल इन दिनों धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह अगले साल आईपीएल (IPL 2026) का हिस्सा होंगे या नहीं। तो जब धोनी से एक इवेंट के दौरान धोनी से भविष्य में क्रिकेट करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ” मुझे अगले पांच साल के लिए क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली है लेकिन एक समस्या है, डॉक्टर ने केवल मेरी आंखों को यह अनुमति दी है। मेरे शरीर को नहीं और मैं केवल आंखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता।” धोनी के इस जवाब में ही उनका इरादा छुपा हुआ था।
Next 5 years I will play cricket
Thala latest interview 😂🥺❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/ptPIwfuBkd— Bhuvan 🦁 (@bhuvanChari007) August 2, 2025
आईपीएल 2025 में रहा निराशाजनक प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) उर्फ फैंस के थाला आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने भले ही टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ पर छोड़ दी है लेकिन आज भी टीम की जीत और हार के लिए धोनी को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस कारण ही जब सीएसके इस साल खराब दौर से गुजरी तो सबके सवालों की उंगली केवल धोनी के ऊपर ही उठी थी।
जबकि केवल धोनी नहीं पूरी टीम का ही प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा है। बता दें धोनी ने इस साल 14 मैच में केवल 196 रन ही बनाए। इस साल धोनी के खराब प्रदर्शन के बाद कुछ दिग्गजों का यह मानना था कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए।
MS. Dhoni का आईपीएल करियर
अगर यहां पर हम महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैच खेले हैं जिनकी 242 पारियों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक आए हैं। आईपीएल में धोनी का बेस्ट स्कोर 84 रहा है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को अब नहीं खलती हार्दिक पांड्या की कमी, कोच गंभीर ने ढूंढ निकाला उनका परफेक्ट रिप्लेसमेंट