Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी जिस भी टूर्नामेंट में खेलते हैं, अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोर लेते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी वैभव ने कुछ ऐसा ही काम किया। फाइनल के पहले तक वैभव के बल्ले से शतकीय पारी नहीं आई थी लेकिन खिताबी मैच में उन्होंने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली और रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज दिखाया और महज 55 गेंदों पर शतक जड़ दिया और इसके बाद 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी के कारण ही भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। मैच के बाद, वैभव का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो पहले से ही तूफानी बल्लेबाजी करने का मन बनाकर आए थे।
तूफानी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बड़ा खुलासा

इंग्लैंड का बुरा हाल करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने खुलासा करते हुए बताया कि वो सोचकर आए थे कि अर्धशतक पूरा करने के बाद वो ऐसी बल्लेबाजी करेंगे, जिससे गेंदबाज उनके मुताबिक गेंदबाजी करेंगे। सूर्यवंशी ने इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर से बात करते हुए कहा,
“मैं जो पिछली 2-3 पारियों में आउट हुआ, मेरा शॉर्ट बॉल बहुत अच्छा है लेकिन विकेट्स के अनुसार सहज नहीं हो पा रहा था। मैं ऑफ स्टंप के बॉल को मारने जा रहा था तो वो लोग भी टारगेट कर रहे थे। हालांकि, मैं सोच कर आया था कि चाहे जैसी गेंदबाजी हो मैं अपने माइंडसेट के हिसाब से बल्लेबाजी करूंगा और बॉल मेरे अनुसार गिरेगा। 50 के बाद मैंने ऐसा सोचा कि मुझे ऐसी बल्लेबाजी करनी है कि मैं जैसा चाहूं, गेंदबाज वैसा ही बॉल करे। वही आज डोमिनेट करने को देख रहा था, क्योंकि काफी अच्छी टीम थी इंग्लैंड की। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने डोमिनेट किया लेकिन मेरा प्रयास यही था कि जितनी देर विकेट पर रहो, टीम को उतनी मदद मिलेगी।”
🚨 EXCLUSIVE #VaibhavSooryavanshi speaks to @rohitjuglan after his incredible knock against England in the #U19WorldCup2026 Final!
Full interview tomorrow! Stay tuned ✅ @ThumsUpOfficial #ThumsUp #AajKuchToofaniKarteHai #TasteTheThunder pic.twitter.com/CmDqTeWzVU
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) February 6, 2026
अपनी तूफानी पारी से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शुरुआत में समय लिया लेकिन फिर उन्होंने रन बनाने की रफ़्तार काफी तेज कर दी, जिसकी मदद से कई रिकॉर्ड भी बनाए। सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में शतक बनाया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज सेंचुरी है। वहीं, यह आईसीसी टूर्नामेंट के किसी भी फाइनल में बनाया गया सबसे तेज शतक भी है।
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं, उनकी 175 रनों की पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।
वैभव सूर्यवंशी की पारी के दम पर भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की और 175 रन जड़े, उसने विरोधी टीम को बैकफुट पर लाने का काम किया। वैभव की पारी के कारण ही भारत 50 ओवर में 411/9 का स्कोर बनाने में सफल रहा, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर सिमट गई। बड़े स्कोर के दबाव में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया और आउट होते गए। आखिरी में भारत ने आसानी से 100 रनों से जीत हासिल कर ली।
FAQs
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने कितने रनों की पारी खेली?
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल कितने चौके-छक्के जड़े?
यह भी पढ़ें: सलमान आगा का भारत को चैलेंज: नीदरलैंड के खिलाफ जीत के जोश में बोले— ‘आगे देख लेंगे…’