भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बीच ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके संन्यास का ऐलान करने के चलते काफी ज्यादा बवाल मचा था और अब फाइनली इसके पीछे की वजह सामने आ गई है। उन्होंने हाल ही बताया की आखिर किस वजह से उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था।
Ravichandran Ashwin ने हाल ही में बताई संन्यास की वजह

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और हाल ही में उन्होंने बताया कि, ऑस्ट्रेलिया में, जब मैं और जड्डू पर्थ टेस्ट मैच में एक साथ खेले थे—और वाशी सुंदर भी खेले थे—तो अगले मैच में मुझे प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। मुझे एहसास हो गया था—कि मेरा समय अब पूरा हो चुका है, और मैंने संन्यास ले लिया।”
गंभीर को बताया गया था दोषी
बता दें कि उस दौरान गौतम गंभीर को आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) के संन्यास के पीछे की वजह बताई गई थी। अश्विन के पिता ने भी कहा था कि गंभीर के चलते ही अश्विन को संन्यास का ऐलान करना पड़ा, क्योंकि उन्हें अच्छे से ट्रीट नहीं किया गया, जो कि काफी हद तक सही बात भी है।
गंभीर मोस्टली वाशिंगटन सुंदर को खिलाने के चक्कर में लगातार सीनियर खिलाड़ियों की डिसरिस्पेक्ट करते नजर आ रहे थे और वो कई बार सीनियर खिलाड़ियों की डिसरिस्पेक्ट करते दिखाई दे चुके हैं, जिसका उन्हें इल्म भी है। कुछ समय पहले उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं भी इंसान हूं और मेरे से गलती हो सकती हैं और मैं मानता हूं कि मैंने हालियां समय में काफी गलतियां की है।
🚨RAVICHANDRAN ASHWIN’S SHOCKING REVELATION ON TEST RETIREMENT 🗣️
I think at Perth, when we had Jaddu and myself as the lead spinners in the side and Washi played that game in Perth and then the next game again I came in and then I had to again make way, was kind of suggestive… pic.twitter.com/IjuGMiorJ0
— Rohan💫 (@rohann__45) March 17, 2026
यह भी पढ़ें: बुमराह-मलिंगा नहीं इस पेसर ने लिए हैं IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट, 198 बल्लेबाजों को भेज चुका पवेलियन
कुछ ऐसे हैं रविचंद्रन अश्विन के आंकड़े
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। तब से लेकर 2025 तक उन्होंने कुल 287 मैच खेले, जिसकी 379 पारियों में उन्होंने 765 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 59 रन देकर 7 विकेट रहा है। उन्होंने 25.80 की औसत, 45.7 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिया है। इस बीच उनकी इकॉनमी 3.38 की रही है। अश्विन के नाम टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट दर्ज हैं।