Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ICC Women World Cup 2025: Full Schedule, Teams, Date, Time ,Venues | विमेंस वर्ल्ड कप शेड्यूल, टीम, डेट, टाइम, वेन्यु

ICC Women World Cup 2025
ICC Women World Cup 2025

आईसीसी वुमेंस वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआई के पास है और सभी मुकाबले भारतीय मैदानों में ही खेले जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही आपको यह बताते चलें कि, पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले भारत से बाहर खेलेगी और इसी वजह से पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, आईसीसी वुमेंस वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर के दिन खेला जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, टूर्नामेंट के ये मुकाबले कब, कहाँ और कितने बजे से खेले जाएंगे। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि, टीमों का स्क्वाड क्या हो सकता है।

ICC Women’s World Cup 2025 में ये टीमें लेंगी हिस्सा

ICC Women World Cup 2025: Full Schedule, Teams, Date, Time ,Venues
ICC Women World Cup 2025: Full Schedule, Teams, Date, Time ,Venues

आईसीसी वुमेंस वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों को इनकी आईसीसी की रैंकिंग के आधार पर चुना गया था। चूंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है इसी वजह से भारतीय महिला टीम को पहले से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन चुकी थी। भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 7-7 मुकाबले खेलने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी और सेमीफाइनल की विजेता टीमें 2 नवंबर के दिन फाइनल में भिड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 में KKR की कमान छिन सकती है अजिंक्य रहाणे से, इन 3 स्टार्स में होगी कप्तानी की जंग

इन मैदानों में आयोजित होगा ICC Women’s World Cup 2025

आईसीसी वुमेंस वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) टूर्नामेंट की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास है और इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा भारत के कुल 4 और श्रीलंका के कोलंबो मैदान को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा इंदौर, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के मैदान को चुना गया है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, तिरुवनंतपुरम के मैदान को पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए नहीं चुना गया था। मगर जब बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को अमान्य घोषित किया गया तो फिर तिरुवनंतपुरम के मैदान को चुना गया। हालांकि अभी तक यह फिक्स नहीं हो पाया है कि, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किस मैदान में खेला जाएगा।

ICC Women’s World Cup 2025 के लिए सभी टीमों का संभावित स्क्वाड

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर।

पाकिस्तान महिला टीम

शावाल जुल्फिकार, मुनीबा अली, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, रमीन शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, नाजिहा अल्वी, गुल फिरोजा, ओमिमा सोहेल

बांग्लादेश महिला टीम

फरगाना हक, शोभना मोस्तरी, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, जन्नतुल फर्दस, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा त्रिस्ना, संजीदा अख्तर मेघला, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम

इंग्लैंड महिला टीम

एमी जोन्स (विकेट कीपर), टैमी ब्यूमोंट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, माइया बाउचियर, एम अर्लोट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, लॉरेन फाइलर, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, केट क्रॉस

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, नोंडुमिसो शंगासे, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांदा ह्लुबी, कराबो मेसो, मियां स्मिट, तुमी सेखुखुने, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास

न्यूजीलैंड महिला टीम

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एम्मा मैकलियोड, ब्रुक हॉलिडे, सोफी डिवाइन (कप्तान), मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, पॉली इंगलिस (विकेट कीपर), हन्ना रोवे, ईडन कार्सन, ब्री इलिंग, फ्रैन जोनास, लॉरेन डाउन

श्रीलंका महिला टीम

हासिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अटापट्टु (कप्तान), नीलाक्षी डी सिल्वा, मनुदी नानायक्कारा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोशी प्रियदर्शनी, इनोका राणावीरा, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, पिउमी बदलगे

ICC Women’s World Cup 2025 का शेड्यूल

मंगलवार 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका – तिरुवनंतपुरम– दोपहर 3 बजे
बुधवार 1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 2 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 3 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – तिरुवनंतपुरम– दोपहर 3 बजे
शनिवार 4 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
रविवार 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
सोमवार 6 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 7 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
बुधवार 8 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 10 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
शनिवार 11 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
रविवार 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
सोमवार 13 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 14 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
बुधवार 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शनिवार 18 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
रविवार 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
सोमवार 20 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
मंगलवार 21 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
बुधवार 22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
शुक्रवार 24 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
शनिवार 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
रविवार 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी – सुबह 11 बजे
रविवार 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – तिरुवनंतपुरम– दोपहर 3 बजे
बुधवार 29 अक्टूबर – सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो – दोपहर 3 बजे
गुरुवार 30 अक्टूबर – सेमीफाइनल 2 – तिरुवनंतपुरम– दोपहर 3 बजे
रविवार 2 नवंबर – फाइनल – कोलंबो/तिरुवनंतपुरम– दोपहर 3 बजे

यहाँ पर देख सकते हैं ICC Women’s ODI World Cup 2025

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) का डिजिटल प्रसारण जियो हॉट-स्टार में होगा। जिओ-हॉटस्टार ने 2031 तक खेले जाने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट के प्रसारण के करार किए हैं। इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स में इस टूर्नामेंट को टेलीकास्ट किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स का भी आईसीसी के साथ करार 2031 तक के लिए है।

FAQs

ICC Women World Cup 2025 की मेजबानी कौन कर रहा है?
ICC Women World Cup 2025 की मेजबानी बीसीसीआई कर रही है।
ICC Women World Cup 2025 में पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले किस मैदान में खेलेगी?
ICC Women World Cup 2025 में पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के अंतर्गत कोलंबो के मैदान में खेलेगी।

इसे भी पढ़ें – Asia Cup 2025 में Pakistan की 17 सदस्यीय टीम का पूरा विश्लेषण, जानें क्या है दल की मजबूती और कमजोरी | Pakistan aisa cup squad analysis

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!