Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ICC Women ODI World Cup 2025: Full Schedule, Venue, Live Streaming & Match Timings in Hindi

ICC Women ODI World Cup 2025
ICC Women ODI World Cup 2025

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट को आईसीसी के द्वारा भारत और श्रीलंका के मैदानों में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस टूर्नामेंट के लिए बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि, ये टूर्नामेंट कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा और अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाएगा।

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) के बारे में जानने के लिए सभी खेल प्रेमी बेहद ही उत्साहित नजर आए हैं। वो यह जानना चाहते हैं कि, आखरिकर इस टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेंगी? ये मुकाबले किन मैदानों में खेले जाएंगे और टूर्नामेंट के ये सभी मुकाबले कितने बजे से और किन चैनलों में प्रसारित होंगे।

आज के इस लेख में हम आपको आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) से जुड़ी सभी जानकारियां समर्थकों को देंगे। हम उन्हें बताएंगे कि, इस टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेंगी और ये टीमें अपने सभी मुकाबले किन मैदानों में खेले जाएंगे।

इन मैदानों में खेला जाएगा ICC Women’s ODI World Cup 2025

ICC Women ODI World Cup 2025: Full Schedule, Venue, Live Streaming & Match Timings in Hindi
ICC Women ODI World Cup 2025: Full Schedule, Venue, Live Streaming & Match Timings in Hindi

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) की मेजबानी भारत के पास थी। लेकिन भारतीय टीम जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी तो पाकिस्तान ने भी भारत में आईसीसी टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया था। उसके बाद दोनों ही क्रिकेट बोर्ड के द्वारा यह करार किया गया था कि, अब से आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में खेले जाएंगे।

चूंकि टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास थी इसी वजह से पाकिस्तान ने भारतीय मैदानों में खेलने से मना कर दिया और पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो के मैदान में खेलते हुए दिखाई देगी। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करती है तो फिर ये मुकाबला भी कोलंबो के मैदान में खेला जाएगा। इसके साथ ही फाइनल भी कोलंबो में खेला जा सकता है।

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) के लिए बीसीसीआई के द्वारा बेंगलुरु, इंदौर, कोलंबो, वाईजैग के मैदान को चुना गया है। इन सभी मैदानों में बल्लेबाजी करना आसान रहता है और इसी वजह से यह कहा जा रहा है कि, टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 में KKR की कमान छिन सकती है अजिंक्य रहाणे से, इन 3 स्टार्स में होगी कप्तानी की जंग

बैंगलुरु के मैदान के ऊपर बना हुआ है संशय

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) के लिए बीसीसीआई के द्वारा बैंगलुरु के मैदान को ही चयनित किया गया है। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं करती है तो फिर फाइनल मुकाबला इसी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

लेकिन आईपीएल 2025 के बाद हुए भगदड़ में बैंगलुरु स्टेडियम कैंपस में 11 लोगों की जान चली गई थी और इसके बाद कोर्ट के द्वारा इस मैदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने एक नया स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। जब यह मैदान मिस फिट है तो यहाँ खेले जाने मुकाबले किस मैदान में आयोजित होंगे इसकी जानकारी नहीं है।

कुल 8 टीमें लेंगी ICC Women’s ODI World Cup 2025 में हिस्सा

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है तो भारतीय टीम तो टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी ही। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 7-7 मुकाबले खेलने हैं। जो भी टीम अंक तालिका के शीर्ष 4 स्थानों पर होगी उन टीमों के बीच सेमीफाइनल के 2 मुकाबले खेले जाएंगे और सेमी फाइनल की विजेताओं को 2 नवंबर के दिन फाइनल मुकाबला खेलना है।

ICC Women’s ODI World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल

  • मंगलवार 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
  • बुधवार 1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
  • गुरुवार 2 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • शुक्रवार 3 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
  • शनिवार 4 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • रविवार 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • सोमवार 6 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
  • मंगलवार 7 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
  • बुधवार 8 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • गुरुवार 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
  • शुक्रवार 10 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
  • शनिवार 11 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
  • रविवार 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
  • सोमवार 13 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
  • मंगलवार 14 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • बुधवार 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • गुरुवार 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
  • शुक्रवार 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • शनिवार 18 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • रविवार 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
  • सोमवार 20 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • मंगलवार 21 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • बुधवार 22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
  • गुरुवार 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
  • शुक्रवार 24 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • शनिवार 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
  • रविवार 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी – सुबह 11 बजे
  • रविवार 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
  • बुधवार 29 अक्टूबर – सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो – दोपहर 3 बजे
  • गुरुवार 30 अक्टूबर – सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
  • रविवार 2 नवंबर – फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे

यहाँ पर प्रसारित होगा ICC Women’s ODI World Cup 2025

आईसीसी वूमेन्स ओडीआई क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) का डिजिटल प्रसारण जियो हॉट-स्टार में होगा। जिओ-हॉटस्टार ने साल 2031 तक खेले जाने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के प्रसारण के करार आईसीसी के साथ किए हैं। इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स में इस टूर्नामेंट को टेलीकास्ट किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स का भी आईसीसी के साथ करार 2031 तक के लिए है।

FAQs

ICC Women's ODI World Cup 2025 में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
ICC Women's ODI World Cup 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
ICC Women's ODI World Cup 2025 की मेजबानी किसके पास है?
ICC Women's ODI World Cup 2025 की मेजबानी बीसीसीआई के पास है। लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – सितंबर में 3 ODI के लिए भारत आ रही ऑस्ट्रेलिया टीम, 2 मुकाबले चंडीगढ़, तो 1 दिल्ली में होगा मैच

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!