Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अकसर अपने प्रदर्शन के कारण खबरों में बने रहते हैं। उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी ने टीम को हमेशा कई बार जीताया है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं।

बता दें कांग्रेस की एक प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद वह ट्रोल हो रही है। शमा के इस बयान पर अब पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता का रिएक्शन आया है।

Rohit Sharma के ऊपर कमेंट पर भड़के योगराज सिंह

Yograj Singh

पिछले कुछ दिनों से शमा मोहम्मद खबरों का विषय बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद से ही वह ट्रोलर्स का निशाना बनी हुई हैं। अब पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी मैच भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी कोई देश के ऐसे खिलाड़ी को कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता तो उन्हें कहता कि आप अपना बैग पैक करिए और देश छोड़कर चले जाईए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित पर की विवादिक टिप्पणी

दरअसल कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हाल में रोहित पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने मोटा बताया। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान उन्होंने रोहित शर्मा नहीं पसंद हैं। आगे उन्होंने कहा कि बतौर स्पोर्ट्सपर्सन वह मोटे हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने एक्शन लिया है। साथ ही शमा के इस बयान से कांग्रेस ने दरकिनार कर लिया है।

कोहली को भी बना चुकी है निशाना

बता दें शमा ऐसा पहले भी कर चुकी हैं। उन्होंने पहले भी स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दिया था। उस समय भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। शमा ने साल 2018 में विराट कोहली की आलोचना की। उन्होंने कहा था कि जिन्हें विदेशी खिलाड़ी पसंद हैं उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

'पीएम होता तो देश से निकाल देता....', जिसने किया था रोहित शर्मा का अपमान, उसी पर भड़के युवराज सिंह के पापा 1

यह भी पढ़ें: भारत के लिए अपना आखिरी आखिरी ICC टूर्नामेंट खेल चूके है ये 3 खिलाड़ी, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद करेंगे संन्यास का ऐलान