if-virat-kohli-gets-injured-this-young-batting-sensation-will-replace-him-in-t20-world-cup-2024

Virat Kohli: टीम इंडिया की आन बान और शान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय आईपीएल 2024 (IPL 2024) का हिस्सा हैं। वह अपनी फ्रेंचाइजी आरसीबी (RCB) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लीग के समाप्त होते ही विराट (Virat Kohli) नेशनल ड्यूटी पर जाएंगे।

दरअसल उनका नाम टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में है। हालांकि उनके वर्कलोड को देखकर फैंस को यह चिंता है कि कहीं वह आईसीसी टूर्नामेंट से पहले ही चोटिल न हो जाएं। बता दें कि अगर वह विश्व कप में फिट नहीं रहते हैं, तो उनके स्थान पर एक युवा बल्लेबाज को स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा। वो प्रतिभाशाली खिलाड़ी कौन है, आइए जानें।

Advertisment
Advertisment

Virat Kohli हुए चोटिल तो ये करेंगे रिप्लेस

Virat Kohli
Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले करीब एक दशक से भारतीय फैंस की उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर उठाया हुआ है। आईसीसी टूर्नामेंट में उनकी ताकत तो और भी दुगुनी हो जाती है। दरअसल ‘किंग कोहली’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी को बड़ी-बड़ी चुनौतियां काफी पसंद है। दबाव वाली परिस्थिति में उनका प्रदर्शन और भी निखरकर आता है।

बता दें कि विराट (Virat Kohli) अब अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC World Cup 2024) में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। हालांकि अगर वह आईपीएल 2024 के दौरान चोटिल होते हैं, तो उनके स्थान पर टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल को शामिल कर सकती है।

आईपीएल 2024 में जमकर बरसाये हैं रन

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) अच्छा रहा है। इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कप्तानी संभालने के बावजूद 24 वर्षीय खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई है। गिल ने 17वें संस्करण में 11 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 32 की औसत और 137.60 के स्ट्राइक रेट से 322 रन ठोके हैं। टी20 विश्व कप में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि अगर विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं खेलते हैं, तो शुभमन उनकी जगह ले सकते हैं।

भारत इस दिन खेलेगा अपना पहला मैच

1 जून से टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है। 20 टीमें इसमें एकसाथ खेलेंगी। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें आयरलैंड, यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान मौजूद है। भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 5 जून को आयरलैंड के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: Free Fire MAX Redeem Codes: 7 मई 2024 के रिडीम कोड्स को भारतीय सर्वर के लिए कर दिया है रिलीज, सबसे पहले मुफ्त में प्राप्त कर पाएंगे बंडल्स