Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

काव्या मारन के खरीदते ही Abrar Ahmed का पुराना VIDEO वायरल, इस तरह भारत को नीचा दिखाने की कर रहे थे कोशिश

Immediately after Kavya Maran bought him, an old video of Abrar Ahmed went viral—showing how he was attempting to humiliate India.

Abrar Ahmed SRH: द हंड्रेड लीग के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को काफी भारी कीमत में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। काव्या मारन की टीम ने उन्हें काफी जद्दो-जहत से स्क्वाड में शामिल किया है और उसके बाद से ही उन्हें काफी बैकलेस का सामना करना पड़ रहा है, जो कि लाजमी भी है। क्योंकि ये वही पाकिस्तानी खिलाड़ी है, जो इंडिया का हमेशा मजाक उड़ाता रहता है।

2.34 करोड़ रुपये में किया है स्क्वाड में शामिल

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने 2.34 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है, जो कि पाकिस्तान के करीब 6 करोड़ रुपये होंगे। ऐसे में फैंस का गुस्सा होना काफी हद तक लाजमी भी है। चूंकि वो अक्सर इंडिया को मॉक करते रहते हैं।

यही नहीं उन्हें स्क्वाड का हिस्सा बनाने के बाद इस टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि एसआरएच की मालकिन काव्या मारन ने उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से मना नहीं किया था और अबरार अहमद उनकी पहली पसंद थे। यही नहीं बल्कि ऑक्शन के दौरान काव्या ही पेडल उठाते नजर आईं।

इंडिया को मॉक करते रहते हैं Abrar Ahmed

Abrar Ahmed keeps mocking India.
Abrar Ahmed keeps mocking India.

बता दें कि साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान भारत के जवाबी कार्रवाई से कई पाकिस्तान बौखला गए थे और वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिया के खिलाफ काफी अनाब शनाब लिख रहे थे। इस दौरान अबरार अहमद भी भारत को मॉक करते नजर आए।

अबरार को कई बार भारत के फाइटर पायलट अभिनन्दन वर्धमान को भी ट्रोल करते देखा गया है। दरअसल, अभिनंदन पाकिस्तान में पहुंच गए थे, जिसके बाद वहां पर उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था और उस दौरान उनकी एक चाय पीने की वीडियो सामने आई थी, जिसे लेकर पाकिस्तानियों ने खूब में मिम्स बनाए।

यह भी पढ़ें: अपने देश को ही धोखा दे बैठीं काव्या मारन, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को भारी रकम में खरीदा

सनराइजर्स लीड्स का एक्स हुआ सस्पेंड

जैसे ही एसआरएच की द हंड्रेड फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को अपने स्क्वायड का हिस्सा बनाया। वैसे ही फैंस ने लगातार टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया और लगातार ट्रोलिंग और रिपोर्ट मारे जाने के चलते एक्स ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। हालांकि यह कुछ समय बाद रिटर्न आ जाएगा। लेकिन SRH के लिए फैंस के मन में इज्जत वापस नहीं आएगी।

FAQs

सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को कितने रुपये में ख़रीदा है?

2.34 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: भारी विवाद के बाद काव्या मारन की टीम के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी Abrar Ahmed

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!