Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

साल 2025 में इन 10 बल्लेबाजों का रहा टेस्ट में दबदबा, बनाए सबसे अधिक रन, इंडिया के 4 प्लेयर शामिल

In 2025, these 10 batsmen dominated in Test cricket, scoring the most runs, including 4 players from India.

Most Test Runs in 2025: साल 2025 की समाप्ति में अब केवल दो दिनों का समय बचा हुआ है। लेकिन इस साल अब आगे एक भी टेस्ट मैच नहीं होने वाला है न ही इस समय कोई टेस्ट में जारी है। ऐसे में इस साल के सबसे ज्यादा टेस्ट में रन बनाने वाले खिलाड़ियों का नाम साफ हो चुका है। तो आइए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 क्रिकेटर्स के बारे में जान लेते हैं।

इस खिलाड़ी ने Test में बनाए सबसे अधिक रन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स में इस साल शुभमन गिल (Shubman Gill) टॉप पर रहे। गिल ने 9 मैचों की 16 पारियों में 983 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 269 के बेस्ट स्कोर के साथ 5 शतक और 1अर्धशतक भी जड़ा। उनके बल्ले से 70.21 की औसत और 63.70 की स्ट्राइक रेट से रन निकले। गिल ने 112 चौके और 15 छक्के भी जड़े। उनके अलावा इस टॉप 10 लिस्ट में भारत के 3 अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे।

शुभमन गिल के अलावा इन 3 खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Apart from Shubman Gill, these 3 players also dominated.
Apart from Shubman Gill, these 3 players also dominated.

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन (Most Test runs in 2025) बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुभमन गिल नंबर वन पर रहे। वहीं उनके अलावा टॉप 10 लिस्ट में भारत की ओर से केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल ने भी जगह बनाने में सफलता अर्जित करी। केएल राहुल 813 रनों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रविंद्र जडेजा ने 764 रन के साथ सातवें स्थान जबकि यशस्वी जायसवाल ने 745 रन के साथ आठवें स्थान पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: इस 2025 कैलेंडर वर्ष में कौन सा खिलाड़ी रहा अव्वल? ये आंकड़ों से सबकुछ साफ़

साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल नंबर वन पर वहीं ट्रैविस हेड 2 पर रहे। इस लिस्ट में केएल राहुल तीसरे स्थान जबकि जो रूट चौथे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुए। टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हैरी ब्रूक, एलेक्स कैरी, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट और डिवॉन कॉनवे क्रमशः पांचवे, छठे, सातवें, आठवें, नवें और दसवें स्थान पर रहे।

खिलाड़ी स्पैन मैच पारियां नाबाद रन सर्वाधिक स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
शुभमन गिल (IND) 2025-2025 9 16 2 983 269 70.21 1543 63.70 5 1 1 112 15
ट्रैविस हेड (AUS) 2025-2025 11 21 1 817 170 40.85 1029 79.39 2 3 97 9
केएल राहुल (IND) 2025-2025 10 19 1 813 137 45.16 1676 48.50 3 3 2 100 4
जो रूट (ENG) 2025-2025 10 18 2 805 150 50.31 1395 57.70 4 1 2 82 1
हैरी ब्रूक (ENG) 2025-2025 10 18 1 771 158 45.35 934 82.54 2 4 2 82 14
एलेक्स कैरी (AUS) 2025-2025 11 17 1 767 156 47.93 1010 75.94 2 4 1 78 7
रवींद्र जडेजा (IND) 2025-2025 10 17 5 764 107* 63.66 1429 53.46 2 6 73 13
यशस्वी जायसवाल (IND) 2025-2025 10 19 745 175 39.21 1126 66.16 3 3 3 110 6
बेन डकेट (ENG) 2025-2025 10 18 735 149 40.83 833 88.23 2 3 2 100 6
डिवॉन कॉनवे (NZ) 2025-2025 5 9 1 697 227 87.12 1137 61.30 3 2 1 91 3

FAQs

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन किसने बनाए?

साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुभमन गिल नंबर वन पर रहे। गिल ने कुल 983 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के ब्रेसवेल ने कर दिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का आधिकारिक ऐलान, ब्लैक केप्स के लिए खेलने को बताया गर्व की बात

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!