Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बोर्ड का मास्टरस्ट्रोक, 2027 World Cup तक के लिए नए हेड कोच का अचानक कर दिया ऐलान

बोर्ड का मास्टरस्ट्रोक, 2027 World Cup तक के लिए नए Head Coach का अचानक कर दिया ऐलान

New Head Coach For 2027 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है और एक बार ट्रॉफी टीम इंडिया के नाम रही, जिसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। अब सभी की नजर 2027 वर्ल्ड कप पर है, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में होगा। इसके लिए अब एक टीम ने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है।

जिस टीम ने नए हेड कोच (Head Coach) का ऐलान किया है, वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शामिल थी लेकिन उसका सफर सुपर-8 में ही समाप्त हो गया था। इसके बाद, मौजूदा कोच ने अपना पद छोड़ दिया था और अब उनकी जगह ही ऐसे दिग्गज को लाया गया है, जिन्होंने अपनी कोचिंग में वनडे वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर रखा है।

इस दिग्गज को 2027 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने हेड कोच (Head Coach) बनाने का किया ऐलान

बोर्ड का मास्टरस्ट्रोक, 2027 World Cup तक के लिए नए Head Coach का अचानक कर दिया ऐलान

जिस टीम ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए नए हेड कोच (Head Coach) का ऐलान किया है, उसका नाम श्रीलंका है। श्रीलंका ने ही भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबानी की थी लेकिन सुपर-8 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम को दूसरे चरण से ही बाहर होना पड़ा। इसके बाद, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। इसी वजह से श्रीलंकाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर गैरी कर्स्टन को उनकी जगह नियुक्त किया है।

गैरी कर्स्टन को श्रीलंका ने दो साल के लिए अपना हेड कोच (Head Coach) बनाया है। कर्स्टन के कार्यकाल की शुरुआत 15 अप्रैल, 2026 से होगी और 14 अप्रैल, 2028 को समाप्त होगा। इस दौरान कर्स्टन पर मुख्य रूप से टीम को 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना है।

श्रीलंका ने गैरी कर्स्टन को बनाया अपना नया हेड कोच

गैरी कर्स्टन की बात करें तो उनके पास खिलाड़ी और कोच के रूप में काफी अनुभव है। बतौर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के लिए कर्स्टन ने 268 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इसके अलावा हेड कोच (Head Coach) के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2011 वर्ल्ड कप है, जो उन्होंने टीम इंडिया के साथ जीता था। भारत के साथ कर्स्टन का कार्यकाल काफी ज्यादा सफल रहा था, क्योंकि वनडे के साथ-साथ टेस्ट में भी टीम ने काफी अच्छा किया था।

टीम इंडिया के साथ हेड कोच (Head Coach) के रूप में सफल कार्यकाल के बाद, गैरी कर्स्टन ने दो साल तक दक्षिण अफ्रीका की भी कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वहीं, अप्रैल 2024 में पाकिस्तान का व्हाइट बॉल कोच भी कर्स्टन को बनाया गया था लेकिन कुछ ही महीनों में उन्हें पद से हटा दिया गया था। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया के साथ सलाहकार के रूप में जुड़ा था लेकिन टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा, गैरी आईपीएल में भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sri Lanka Cricket (@officialslc)

गैरी कर्स्टन पर हेड कोच के रूप में बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम एक समय काफी मजबूत मानी जाती थी और उसने ICC टूर्नामेंट में काफी अच्छा भी किया। हालांकि, जब से सीनियर खिलाड़ रिटायर हुए हैं, तब से टीम का प्रदर्शन काफी खराब हुआ है। हालांकि, सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका ने भारत समेत कई बड़ी टीमों को हराया लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में निराश किया।

ऐसे में नए हेड कोच (Head Coach) के रूप में गैरी कर्स्टन पर श्रीलंका को मजबूत बनाने का दारोमदार रहेगा और उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करना होगा, ताकि टीम अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो पाए।

FAQs

किस टीम ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपने नए हेड कोच का ऐलान किया है?
श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंका ने अपना नया हेड कोच किसे नियुक्त किया है?
गैरी कर्स्टन

यह भी पढ़ें: “कहीं खाली तो नहीं दे दिया…..”, असली इंडियन निकले रचिन रविंद्र, फाइनल मैच के बाद चेक किया मेडल बॉक्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!