Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

नेपाल-भूटान भी इस खिलाड़ी को अपनी टीम में ना रखे, लेकिन ना जाने कैसे नीता अंबानी ने IPL 2025 ऑक्शन में 9.25 करोड़ में खरीदा

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 के लिए नीलामी को आयोजित किया जा चुका है और इस नीलामी में कई खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश की गई हैं। वहीं कई बड़े खिलाड़ी इस मेगा ऑक्शन में अन्सोल्ड रहे हैं। IPL 2025 की नीलामी में सभी टीमों ने अपने कोर को मजबूत करने की कोशिश की है लेकिन इसी दरमियान मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने एक बड़ी गलती कर दी है।

दरअसल बात यह है कि, IPL 2025 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा एक ऐसे खिलाड़ी को भारी-भरकम कीमत में अपने साथ जोड़ लिया गया है जो पिछले कुछ सालों से खराब प्रदर्शन कर रहा है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ मुंबई ने खुद के पैर में कुल्हाड़ी मारी है।

IPL 2025 में मुंबई ने इस खिलाड़ी पर बहाया पैसा

DEEPAK CHAHAR ipl

IPL 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस एक बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज की तलाश थी और इन्होंने नीलामी के दौरान इन्होंने भुवनेश्वर कुमार और टी. नटराजन जैसे गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। मगर ये दोनों ही खिलाड़ी अन्य टीमों में ज्यादा कीमतों में शामिल हो गए। इसी वजह से आखिरी में मुंबई के पास दीपक चाहर के अलावा और कोई विकल्प नहीं था और 9.25 की करोड़ में इन्हें मुंबई ने स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

चोटों से प्रभावित रहा है दीपक चाहर का करियर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का क्रिकेट करियर बेहद ही शानदार रहा है, लेकिन इंजरी की वजह से ये अधिकतर समय क्रिकेट से दूर रहे हैं। कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस के लिए अगर ये प्रदर्शन करने में असफल होते हैं तो फिर हमेशा के लिए इनका करियर समाप्त मान लेना चाहिए। हालांकि हाल ही में खेले गए डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में इन्होंने अपने स्टेट के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है।

कुछ इस प्रकार का रहा है आईपीएल करियर

अगर बात करने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के क्रिकेट करियर की तो इनका आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 81 मैचों की 81 पारियों में 28.84 की औसत और 7.98 की इकॉनमी रेट से 77 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 मर्तबा एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।

इसे भी पढ़ें – बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच फैंस को रुला गया दिग्गज तेज गेंदबाज, महज 34 साल की उम्र में लिया संन्यास, भारत को जिताए थे कई यादगार मैच

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!