IPL: आईपीएल (IPL) का खुमार अपने शीर्ष पर है। सभी टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही है। कुछ टीमों के लिए के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ हो रहा है लेकिन वहीं कुछ टीमें 1-1 मैच जीतने के लिए संघर्ष कर रही है।
लेकिन इसी के बीच क्रिकेट जगत से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। दरअसल खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के एक दोस्त ने अपने करियर पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनका यह फैसला हैरान करने वाले था।
IPL के बीच धोनी के दोस्त ने किया संन्यास का ऐलान
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के दोस्त कहे जाने वाले घरेलू प्लेयर बाबुल कुमार (Babul Kumar) ने संन्यास का ऐलान कर दिया।
दरअसल 32 साल के बाबुल कुमार ने कुछ दिन पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दी।
3 साल की उम्र में ही थाम लिया था बल्ला
बिहार के बाबुल कुमार एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। लेकिन नेशनल लेवल पर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला। बाबुल के क्रिकेट के चर्चे तो बचपन से ही थे। दरअसल 3 साल की छोटी सी उम्र में ही बाबुल ने बल्ला थाम लिया था।
महज 4 साल की उम्र में एक अखबार में बाबुब के ऊपर आर्टिकल छपा था। बचपन से ही उनके शॉर्ट की चर्चा होती थी। उन्होंने साल 1997 में 4 साल की उम्र में पटना क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट सीखना शुरु किया। बता दें बाबुल ने फर्स्ट क्लास में महेंद्र सिंह धोनी की टीम झारखंड से डेब्यू किया था।
बाबुल का क्रिकेट करियर
32 दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबुल फर्स्ट क्लास के धांसू खिलाड़ी हैं। उन्हें अपने करियर में नेशनल टीम से खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास में अपने बल्ले से खूब शोर मचाया है।
उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 39 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 2223 रन बनाए हैं, वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 31 मैच में 1186 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 33 मैच में 589 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: जहीर खान ने टीम इंडिया के कोच पद का ठोका दावा, इस दिन से संभाल सकते टीम इंडिया की जिम्मेदारी